फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: एनएचएम के तहत नियुक्त होंगे 24 चिकित्साधिकारी

Sat, 22 Mar 2025 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत विभिन्न योजनाओं को रफ्तार देने के लिए डॉक्टरों की कमी पूरी की जाएगी। इसके लिए वॉक इन इंटरव्यू के तहत 24 चिकित्साधिकारियों के चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 25 मार्च को सीएमओ कार्यालय पर आवेदकों का साक्षात्कार होगा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों को रफ्तार देने के लिए अब विभिन्न पटलों पर डॉक्टरों की संख्या बढ़ाई जाएगी। मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक में एक डॉक्टर, महिला अस्पताल के लिए तीन चिकित्साधिकारी, पीआईसीयू के लिए दो, अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर के लिए चार, एसएनसीयू के लिए एक, डीईआईसी के लिए एक चिकित्साधिकारी की तैनाती की जाएगी। वहीं सीएचसी पर एनसीडी क्लीनिक के लिए 14 चिकित्साधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी।
सीएमओ कार्यालय के सभागार में साक्षात्कार आयोजित होगा। इस दौरान अभ्यर्थी अपने समस्त शैक्षिक योग्यता के प्रमाण पत्र के साथ समिति के सामने साक्षात्कार के लिए आ सकते हैं। एनएचएम के जिला कार्यक्रम समन्वयक अमरनाथ ने बताया कि कई कार्यक्रमों में डॉक्टरों के पद रिक्त चल रहे थे। अब नए डॉक्टरों के नियुक्ति से स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें