फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खलल डालने का प्रयास करने वालों से सख्ती से निपटेगा प्रशासन-डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। गुरुवार से प्रारम्भ हो रहे शारदीय नवरात्रि के दौरान अमन चैन में खलल डालने की कोशिश करने वालों से प्रशासन पूरी सख्ती से निपटेगा। किसी ने भी सौहार्द बिगाड़ा तो उसे सीधे जेल जाना पड़ेगा।
विज्ञापन

यह चेतावनी जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही ने दी। वह पुलिस अधीक्षक के साथ दुर्गा प्रतिमाओं की स्थापना, दुर्गापूजा आयोजन, मूर्ति विसर्जन व दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए केन्द्रीय दुर्गापूजा समिति, मोहर्रम कमेटी व अन्य समितियों के साथ बुधवार को एक बैठक में हिस्सेदारी कर रहे थे।
जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि पूजा पंडालों व देवी मंदिरों में आयोजन के दौरान कोविड प्रोटोकाल का अनुपालन पूरी से अनिवार्य होगा। इसमें किसी भी तरह की कोई ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन

डीएम ने साफ किया कि बिना प्रशासनिक अनुमति के कोई भी मूर्ति स्थापित नहीं की जाएगी तथा मूर्ति का आकार भी छोटा रखा जाएगा। बताया कि अनुमति के लिए निर्धारित प्रारूप पर आयोजक को सक्षम स्तर पर आवेदन करना होगा इसमें नगर क्षेत्र के लिए नगर मजिस्टेट तथा ग्रामीण क्षेत्र के लिए संबंधित तहसील के एसडीएम को अधिकृत किया गया है।
उन्होंने आयोजकों को निर्देश दिया कि प्रत्येक पूजा पंडाल पर आयोजकों द्वारा स्वयंसेवक भी तैनात किए जाएं। इसकी सूची पूजा कमेटियों को प्रशासन व पुलिस को भी उपलब्ध करानी होगी। पूजा पण्डालों के पास डस्टबिन साफ-सफाई चूना छिड़काव, जलापूर्ति आदि का कार्य नगर निकायों व पंचायतीराज विभाग द्वारा सुनिश्चित कराया जाएगा।
मौजूद एसपी संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि पर्व के दौरान अफवाह फैला कर सौहार्द व अमन चैन बिगाड़ने वालों को पुलिस द्वारा चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई होगी। इसके लिए पूर्व की घटनाओं व खुफिया सूत्रों की जानकारी के आधार पर उपद्रवियों का चिन्हांकन कर थानावार सूची तैयार की जा रही है।
उन्होंने कहा कि विभिन्न समितियों की मांग पर पूजा पंडालों के निकट नवरात्रि अवधि में शराब व मांस की बिक्री बंद रखने को दुकानें बंद रखने का आदेश भी प्रशासन के स्तर से किया जा रहा है।
इसके साथ ही सभी पूजा पंडालों पर महिला पुलिस का विशेष दस्ता तैनात रहेगा तथा पुलिस की मोबाइल टीम गश्त करती रहेगी। बैठक में पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के साथ ही केन्द्रीय दुर्गापूजा समिति के अध्यक्ष व महामंत्री समेत अन्य पूजा समितियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें