फोटो-12-गोंडा जिले में 84 कोसी परिक्रमा दाखिल होने के बाद जयकारा लगाते श्रद्घालु। -संवाद
- फोटो : GONDA
परसपुर (गोंडा)। अवध धाम (हनुमान मंडल) की 84 कोसी परिक्रमार्थियों का पहला यात्रा जत्था शुक्रवार की सुबह आधा दर्जन नावों के सहारे सेमरी घाट नदी पार कर जिले में दाखिल हुआ। बहुवन मदार मांझा के दुलारे बाग में लोगों ने जय श्रीराम के गगनभेदी नारों के साथ परिक्रमार्थियों का स्वागत किया। वहीं, विश्व हिंदू परिषद की परिक्रमा यात्रा के यात्रा प्रमुख ने जिला प्रशासन पर परिक्रमार्थियों को बुनियादी सुविधाएं न देने का आरोप लगाया है।
जिले में परिक्रमार्थियों के आगमन पर ग्रामीणों ने स्वागत कर भोजन कराया। यात्रा रात्रि विश्राम के बाद शनिवार को ब्रह्मचारी चौराहा चरसड़ी पहुंचेगी। धर्मार्थ सेवा संस्थान परिक्रमा के संचालक महंत गया दास जी महाराज के नेतृत्व में चौरासी कोसी परिक्रमा यात्रा दुलारे बाग में प्रवेश करेगी। अमर उजाला ने 25 अप्रैल के अंक में 84 कोसी परिक्रमा 30 को जिले में होगी दाखिल, होगा स्वागत शीर्षक से प्रकाशित किया। प्रशासन के इंतजामों पर भी सवाल उठाए गए थे, लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया गया। अवध धाम के परिक्रमा प्रमुख सुरेंद्र सिंह व स्वामी गया शरण महाराज ने कहा कि बहुवन मदार मांझा के दुलारे बाग विजयगंज में पहुंच चुकी है, लेकिन प्रशासन द्वारा किसी भी प्रकार का इंतजाम नहीं किया गया है। पहले पड़ाव स्थल पर साफ-सफाई, पानी व डॉक्टरों की टीम नजर नहीं आई। उन्होंने बताया कि परिक्रमा प्रारंभ होने से पूर्व ही जिला प्रशासन से बुनियादी चीजों की मांग की गई थी। संवाद