फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमें जबरदस्ती रिटायर किया गया : बृजभूषण

Sat, 04 Jan 2025 10:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
परसपुर (गोंडा)। झूठों के शहर में सच बोल बैठा, वो नमक का शहर था मैं जख्म खोल बैठा। जनता नहीं चाहती थी कि हम रिटायर हों। प्रतिदिन डेढ़ घंटे कसरत करते हैं। हमें जबरदस्ती रिटायर कर दिया गया, लेकिन अब और ज्यादा सक्रिय रहकर लोगों की सेवा कर रहा हूं। ये बातें शनिवार को महाकवि तुलसीदास पीजी काॅलेज परसपुर में कंबल वितरण समारोह में भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा, सन् 1989 से राजनीति शुरू की थी। छात्र जीवन से लेकर राजनीति तक और आज भी हमेशा जोड़ने का ही काम किया है। तोड़ने का काम कभी नहीं किया। समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी धूम रही। डॉ. परमेश्वर सिंह व राहुल सिंह ने बताया कि शनिवार को महाविद्यालय में करीब 1000 लोगों को कंबल वितरित किया गया। इस अवसर पर त्रिलोकी सिंह, ओमप्रकाश पांडेय, इंद्र प्रताप सिंह, डॉ. एसपी सिंह, रामसुंदर पांडेय, रणधीर सिंह, कुलदीप सिंह, संदीप सिंह, परमानंद ओझा आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें