फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तत्काल हैंडओवर करें पानी टंकियां

Tue, 26 Apr 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला/बलरामपुर
विज्ञापन
जांच करते अफसर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आवास एवं शहरी नियोजन सचिव और जिले के नोडल अफसर मोहम्मद शहाबुद्दीन मंगलवार को दो दिवसीय दौरे पर बलरामपुर पहुंचे। उन्होंने निर्माणाधीन परियोजनाओं का निरीक्षण कर संबंधित अफसरों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन


कार्यदाई संस्थाओं को तत्काल निर्माण कार्य पूरा कराने व पूर्ण परियोजनाओं को तत्काल हैंडओवर कराने का भी निर्देश दिया। उन्होंने कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक कर विकास कार्यों की गहन समीक्षा भी की।

जिले के नोडल अफसर मोहम्मद शहाबुद्दीन ने मंगलवार को जल निगम दफ्तर का औचक निरीक्षण कर एक्सईएन को लक्ष्य के सापेक्ष टंकियों का निर्माण कराने एवं पूर्ण निर्मित परियोजनाओं को तत्काल हैंडओवर कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


डीएफओ दफ्तर के पास स्थित पूल्ड हाउसिंग कॉलोनी का भी मोहम्मद शहाबुद्दीन ने औचक निरीक्षण किया। परियोजना का कार्य पूरा देख उन्होंने कार्यदाई संस्था को तत्काल कॉलोनी हैंडओवर कराने का निर्देश दिया। आवास एवं शहरी नियोजन सचिव मोहम्मद शहाबुद्दीन ने सीडीपीओ देहात कार्यालय का औचक निरीक्षण कर खामियों में सुधार का निर्देश दिया।

कलेक्ट्रेट सभागार की बैठक में उन्होंने विभागवार समीक्षा करते हुए कहा कि संपर्क मार्ग, विद्युतीकरण, सीसी रोड, स्वच्छ पेयजल, तालाबों की जीर्णोद्धार, सरकारी भवनों के निर्माण, आवास योजनाएं, क्रेडिट कार्ड, जनेश्वर मिश्र ग्राम योजना, लोहिया आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, सर्व शिक्षा अभियान सहित सभी सरकारी कार्यक्रमों के माध्यम से आम जनता को प्राथमिकता के आधार पर सुविधाएं मुहैया कराएं।

इन कार्यक्रमों के संचालन में लापरवाही बरतने वाले अफसरों को बख्शा नहीं जाएगा। बैठक में प्रभारी डीएम/सीडीओ रवीश गुप्ता, एडीएम शिवपूजन, डीडीओ शिवकुमार सिंह, पीडी वीरेंद्र कुमार यादव, डीएसटीओ ओंकार सिंह सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें