फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पदाधिकारियों ने ली शपथ

Tue, 26 Apr 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
विज्ञापन
शपथ लेते पदाधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह मंगलवार को जिला पंचायत के समीप स्थित राजेंद्र प्रसाद सभागार में हुआ। समारोह की अध्यक्षता करते हुए एल्डर कमेटी के अध्यक्ष गोकरननाथ पंाडेय ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष विंदेश्वरी प्रसाद दुबे व महामंत्री जमील अहमद खां को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद अध्यक्ष विन्देश्वरी प्रसाद दुबे ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों को शपथ दिलाई। 
विज्ञापन


बार एसोसिएशन के शपथ ग्रहण समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रभारी जनपद न्यायाधीश रामानंद एवं प्रमुख अतिथि आशुतोष निरंजन, अपर आयुक्त देवीपाटन मंडल प्रशासन राजाराम व अपर पुलिस अधीक्षक रवींद्र कुमार सिंह ने प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेद्र ंप्रसाद के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।

इसके बाद एल्डर कमेटी के अध्यक्ष गोकरननाथ पांडेय ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष व महामंत्री के साथ ही वरिष्ठतम उपाध्यक्ष अवधेश कुमार शुक्ल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अवधेश कुमार चौबे, उदयप्रताप वर्मा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश कुमार मिश्र, प्रदीप कुमार मिश्र, कोषाध्यक्ष प्रवीण चंद्र श्रीवास्तव, संयुक्त मंत्री आलोक कुमार शुक्ल, दिवाकर तिवारी, राजकुमार, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य अनिल कुमार पांडेय, महराज कुमार श्रीवास्तव, रामसनेही सोनकर, विजय कुमार मिश्र, सुशील कुमार त्रिपाठी तथा कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य अरुण कुमार सिंह, अरुण कुमार सेन, महेश तिवारी, राजकुमार शुक्ल, रितेश कुमार सिंह व सचिन श्रीवास्तव पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई और प्रमाण पत्र वितरित किया।
विज्ञापन


नव निर्वाचित अध्यक्ष ने अधिवक्ताओं के हित के लिए निष्ठा पूर्वक संघर्ष करने के साथ ही बार एवं बेंच में सामंजस्य बनाए रखने पर बल दिया। मुख्य अतिथि प्रभारी जिला जज ने अपने संबोधन में न्यायपालिका से शीघ्र न्याय व वादकारियों के हित को सर्वोपरि रखने की बात रखी। समारोह को जिलाधिकारी, आयुक्त देवीपाटन मंडल व अपर पुलिस अधीक्षक ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम के अंत में एल्डर कमेटी के अध्यक्ष ने नव निर्वाचित अध्यक्ष, महामंत्री व कार्यकारिणी को आशीष वचन देते हुए कार्यक्रम का समापन किया। इस मौके पर सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री विजय प्रकाश त्रिपाठी, कृष्ण कुमार मिश्र, सुरेश चंद त्रिपाठी, राकेश कुमार दुबे, रविचंद त्रिपाठी, माधवराज मिश्र, रहस्य बिहारी मिश्र, रविप्रकाश पांडेय, प्रकाश चंद श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें