फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: नए रैपर में पहुंची विटामिन बी-कॉम्प्लेक्स की गोली

Sat, 08 Feb 2025 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। मेडिकल कॉलेज में अब शरीर की कमजोरी दूर कर रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली मल्टीविटामिन बी-कॉम्प्लेक्स की गोली नए रैपर में मिलने लगी हैं। वहीं पुराने रैपर में पैक 77,800 गोलियों को स्टॉक से बाहर कर इनके वितरण पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन

बीते दिनों मेडिकल सप्लाई कॉर्पोरेशन से मेडिकल कॉलेज समेत विभिन्न अस्पतालों को वितरण के लिए भेजी गई बी-कॉम्प्लेक्स की 13 लाख गोलियां लैब जांच में मानक के इतर घटिया (अधोमानक) मिली थी। इस कारण सप्लाई हुई बैच नंबर वीबीटी-2433 के वितरण पर रोक लगा दी गई थी। इसके चलते ही संबंधित बैच नंबर की काले रैपर वाली 77,800 दवा की गोली स्टॉक से अलग कर दी गई है। इनकी जगह सफेद रैपर वाली बी कॉम्प्लेक्स एनएफआई का वितरण शुरू किया गया है। औषधि भंडार प्रभारी अमरेश बहादुर सिंह ने बताया कि पुराने स्टॉक की दवा का वितरण रोक दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें