फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: हिंसक जानवर ने पिता-पुत्री को किया लहूलुहान

Tue, 03 Sep 2024 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
 बेलसर के नगदही गांव में जंगली जानवर के हमले में घायल आरती। स्रोत: वीडियोग्रैब
विज्ञापन
गोंडा। तरबगंज थाना क्षेत्र के नगदही के कोरीपुरवा में सोमवार भोर चार बजे अज्ञात जंगली जानवर ने पिता-पुत्री पर हमला कर दिया। इससे दोनों घायल हो गए। ग्रामीणों ने जंगली जानवर को भेड़िया बताया है। वहीं, वन विभाग की टीम ने अज्ञात जानवर को सियार बताया। इसके अलावा करनैलगंज के नरायनपुर साल में कोटेदार सुनील दुबे के घर के पास निर्माणाधीन पानी टंकी के पास शनिवार देर रात जंगली जानवर दिखा। इससे गांव के लोग व वहां काम कर रहे मजदूर सहमे हैं। पूरी रात लोगों ने जागकर निगरानी की।
विज्ञापन


नगदही ग्राम पंचायत के कोरीपुरवा निवासी बच्चालाल ने बताया कि वह परिवार के साथ घर के बाहर सो रहे थे। सोमवार भोर चार बजे अचानक भेड़िये ने उनके ऊपर हमला कर दिया। भेड़िये के पंजे से उनकी आंख पर चोट लगी। उन्होंने जोरदार प्रहार किया तो भेड़िया पीछे हुआ और थोड़ी दूर पर चारपाई सो रही बेटी आरती पर हमलावर हो गया। इससे आरती का पैर जख्मी हो गया। हल्ला-गुहार करने पर हिंसक जानवर भाग गया। मामले की सूचना पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य राधेश्याम चौबे ने वन विभाग को दी। ग्रामीणों ने बताया कि भेड़िया गांव के आसपास ही घूम रहा है।
वन क्षेत्राधिकारी तरबगंज ज्योतिर्मय शुक्ल ने बताया कि ग्रामीणों के बयान दर्ज किए गए हैं। बारीकी से छानबीन की गई है। जांच में कहीं भी भेड़िये का कोई निशान नहीं मिला। अज्ञात जानवर पागल सियार है। बताया कि ग्रामीण बहराइच की घटना के चलते सहमे हैं। डरने की जरूरत नहीं है। कोई भी संदिग्ध जानवर देखते ही पशु एंबुलेंस की सेवा के लिए 1962 डायल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें