फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: मेले की तैयारियां परखने के लिए कराया मॉकड्रिल

Tue, 03 Sep 2024 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। करनैलगंज के सरयू घाट पर चार से छह सितंबर तक चलने वाले हरितालिका तीज मेले को लेकर सोमवार को मॉकड्रिल कर तैयारी की समीक्षा की गई। डीएम व सीडीओ के साथ प्रशासनिक अफसरों ने मोटरबोट से नदी का भ्रमण किया। इसके साथ ही अचानक नदी में डूब रहे एक युवक को बचाने का पूर्वाभ्यास भी किया गया। एसडीआरएफ, एनडीआरफ, पीएसी के गोताखोरों ने युवक को पानी से सुरक्षित निकाल लिया।
विज्ञापन

डीएम नेहा शर्मा ने बैठक कर अन्य इंतजामों की समीक्षा की। डीएम व सीडीओ अंकिता जैन ने नदी के भीतर बैरिकेडिंग, सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन कैमरे से निगरानी, प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई, स्वच्छता, शौचालय, पेयजल के साथ ही रैंप की व्यवस्था को देखा। डीएम ने सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि रूट डायवर्जन का पूर्णतया पालन कराया जाए। इसके साथ बिजली कटौती कतई न होने पाए। कांवड़ियों के मार्ग पर लगातार निगरानी टीम लगाई जाए। बैरिकेडिंग लगाकर कांवड़ियों के वाहनों को छोड़कर बाकी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह वर्जित रखा जाए।
सरयू घाट से गोंडा और पृथ्वीनाथ मंदिर खरगूपुर तक लगने वाले खानपान के पंडालों की व्यवस्था पर भी नजर रखी जाए। सीएमओ डॉ. रश्मि वर्मा को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए सजग रहने, अधिक से अधिक एंबुलेंस लगाने के निर्देश दिए। इस दौरान विशाल कुमार, भारत भार्गव, मनीष कुमार, अल्पिका वर्मा, उमेश्वर प्रभात सिंह व श्रीधर पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

करनैलगंज के प्रसिद्ध बरखंडी नाथ महादेव मंदिर के महंत सुनील पुरी ने जिलाधिकारी से मंदिर परिसर में साफ-सफाई, स्वच्छता एवं स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ कांवड़ियों और मेले की सुरक्षा व्यवस्था की मांग की। महंत ने गोंडा लखनऊ मार्ग पर लोक निर्माण विभाग की तरफ से मार्ग के मरम्मत कार्य को तीन दिन के लिए रोके जाने की मांग की। कहा कि मार्ग पर गिट्टियां डाली जा रही हैं, जो नुकीली हैं और उन गिट्टियों पर कांवड़ियों को चलने में दिक्कत होगी। पैर कटने या छाले पड़ने से कांवड़ियों को परेशानी उठानी पड़ेगी। ऐसे में इस कार्य को तीन दिन के लिए रोकने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें