फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: अयोध्या सीमा पर बढ़ी चौकसी, बिना अनुमति के ड्रोन उड़ाने पर रोक

Fri, 09 May 2025 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
गोंडा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की जांच करते आरपीएफ व जीआरपी के जवान। स्रोत: विभाग 
विज्ञापन
गोंडा। पाकिस्तान सीमा पर तनाव के बीच अयोध्या से सटी जिले की सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है। यहां पर बैरियर लगाकर पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई है। पुलिसकर्मियों को आने-जाने वालों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। बिना अनुमति के ड्रोन उड़ाने पर रोक लगाई गई है।
विज्ञापन

एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि अयोध्या से सटे नवाबगंज क्षेत्र में कटरा शिवदयालगंज से होते हुए अयोध्या जाने वाले मार्ग पर अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया है। एसओ नवाबगंज को भ्रमणशील रहने को कहा गया है। छपिया में स्वामी नरायन मंदिर, मनकापुर आईटीआई सहित अन्य सार्वजनिक व प्रमुख स्थलों पर सतर्कता बढ़ाई गई है।
बिना अनुमति के ड्राने उड़ाने पर रोक लगा दी गई है। खुफिया एजेंसियों को सतर्क रहने के निर्देश हैं। वहीं, रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ व जीआरपी ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर पूरे परिसर में चेकिंग की।
विज्ञापन



पेट्रोलियम डिपो का लिया जायजा
एसपी विनीत जायसवाल ने शुक्रवार को शहर के बहराइच रोड स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम व इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के डिपो का निरीक्षण किया। उन्होंने डिपो परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, कर्मचारियों की गतिविधियों व प्रवेश-निकास प्रणाली की गहन समीक्षा की। इसके बाद पेट्रोलियम कंपनियों के अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें वर्तमान सुरक्षा परिदृश्य, राष्ट्रीय संपत्तियों की सुरक्षा, औद्योगिक संस्थानों के संभावित खतरों तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की। एसपी ने कहा कि तेल डिपो में तैनात सुरक्षाकर्मियों को अलर्ट मोड में रखें तथा प्रवेश एवं निकास द्वारों पर तैनात कर्मचारियों की नियमित मॉनिटरिंग करें। परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की समय-समय पर जांच करते रहे। आकस्मिक परिस्थितियों के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन कराया जाए। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दें।

जुमे की नमाज को लेकर रही सतर्कता
जुमे की नमाज को लेकर सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। पुलिस अधिकारियों ने भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। स्थानीय नागरिकों से संवाद कर जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें