फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिमा विसर्जन के दौरान पुलिस के बल प्रयोग का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। कस्बे में सोमवार की रात प्रतिमा विर्सजन के दौरान पुलिस की ओर से बल प्रयोग करने व लोगों को खदेड़ने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि पुलिस ने बल प्रयोग करने की बात को इंकार किया है। पुलिस के मुताबिक, किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई।
विज्ञापन

एसओ छपिया राकेश कुमार सिंह का कहना है कि प्रतिमाओं को आगे पीछे करने की बात को लेकर लोग आपस में भिड़ गए थे। जिन्हें समझा-बुझाकर शांतिपूर्ण ढंग से मूर्तियों का विसर्जन सकुशल संपन्न कराया गया।
मसकनवा बाजार व आसपास क्षेत्रों में स्थापित कुल सात मां लक्ष्मी गणेश की प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए सोमवार की देरशाम गाजे बाजे के साथ निकाला गया। विसर्जन के समय लोग अबीर गुलाल उड़ाते और जयकारे लगाते हुए शामिल हुए। मूर्तियों का विसर्जन पिपरही घाट पर होना था।
विज्ञापन

एसओ छपिया ने बताया कि रात साढ़े दस बजे चौराहे के दक्षिण रेलवे क्रासिंग बंद होने के कारण मूर्तियों का विसर्जन करने जा रहे लोग मूर्तियों को आगे पीछे करने की बात को लेकर आपस में ही भिड़ गए।
मौके पर मौजूद पुलिस फोर्स ने आपस में भिड़ रहे लोगों को छुड़ाकर मामला शांत कराया। उन्होंने बताया कि सभी प्रतिमाओं का विसर्जन सकुशल संपन्न कराया गया। किसी भी पक्ष से न कोई तहरीर दी गई है न ही इस मामले में कोई कार्यवाही की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें