फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल के डॉक्टर का सिगरेट पीते वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिला अस्पताल में एक दांत के डॉक्टर का सिगरेट पीते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो जिला अस्पताल के दंत विभाग का बताया जा रहा है। शराब के नशे में धुत डेंटल हाईजीनिस्ट की कुर्सी पर बैठे सिगरेट पीते हुए वीडियो वायरल होने से जिला अस्पताल प्रशासन की किरकिरी होने लगी।
विज्ञापन

वायरल वीडियो के दावे के अनुसार गुरुवार को शहर की एक महिला दांत दर्द से कराह रही थी परिवारीजन उसे अस्पताल ले गये तो वहां ड्यूटी पर तैनात डीएच शराब के नशे मे बदहवास कुर्सी पर बैठकर सिगरेट का कश ले रहा था। परिवारीजनों के बार-बार अनुुरोध पर कुछ सुनने का तैयार नहीं हो रहा था। बताया जा रहा है कि किसी परिजन ने उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। और बिना इलाज कराए वापस चले आए। अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. घनश्याम सिंह ने बताया की जांच कराई जा रही है तथा संबधित डॉक्टर को निलंबित कर दिया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें