फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विहिप व बजरंगदल ने मनाया अखंड भारत दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
विहिप व बजरंगदल ने मनाया अखंड भारत दिवस
विज्ञापन

गोंडा। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल ने देश की आजादी का जश्न अखंड भारत दिवस के रूप में मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ रामलीला मैदान मालवीय नगर से हुआ। बजरंग दल ने ठाना है, भारत अखंड बनाना है। जय श्री राम , भारत माता की जय, वंदे मातरम के उद्घोष से प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला मंत्री दिवाकर सोमानी व जिला संयोजक शशांक श्रीवास्तव ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में विभाग अध्यक्ष ओमप्रकाश सोनी उपस्थित रहे व विशिष्ट अतिथि के रूप में विभाग मंत्री राजकुमार शुक्ला, मुख्य वक्ता के रूप में विभाग संयोजक बजरंग दल धर्मेंद्र मिश्रा गुदगुद उपस्थित रहे।
विज्ञापन

यात्रा रामलीला मैदान से हनुमानगढ़ी, चौक बाजार, इनकैन चौराहा, एलबीएस चौराहा होते हुए रामलीला मैदान पर सभा के रूप में परिवर्तित हो गई। सभा को संबोधित करते हुए मिश्र ने कहा कि आज का वर्तमान भारत वह भारत नहीं है जो राम व कृष्ण के समय में हुआ करता था। आज हमारी मां भारती के अंगों को काट काट कर के खंड-खंड कर दिया गया। आज झेलम रावी और चिनाव की पवित्र नदियां हमसे दूर हो गईं। सरदार भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरू के समाधि स्थल आज हमारे देश से दूर हैं। बजरंग दल संकल्प लेता है हमारे देश से कटे हुए भूभाग को पुन: भारत में मिलाकर खंडित भारत को अखंड बनाएंगे। इस मौके पर नगर कोतवाल आलोक राव पूरे दलबल के साथ सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद दिखे। कार्यक्रम में वेद प्रकाश गुप्ता, राज नारायण शुक्ला, बलराम बाबू शुक्ला, बबलू वर्मा, सोनू सोनकर, सोमानी, सूरज गुप्ता, आकाश कसौधन सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्त्ताओं ने अखंड भारत का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें