फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांड़ ने मारी ठोकर बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सांड की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन

मसकनवां (गोंडा)। गौराचौकी-मसकनवा मार्ग पर तेजपुर ग्राम सभा के बैकुंठपुर गांव के सामने गुरुवार की सुबह बाइक सवार पति-पत्नी को छुट्टा सांड ने जबर्दस्त ठोकर मार दी। घायल युवक को 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छपिया ले जाया गया। जहां तैनात चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक छपिया श्याम बहादुर सिंह ने बताया कि घटना बृहस्पतिवार की शाम सात बजे की है। क्षेत्र के हथियागढ़ निवासी राजकुमार (38) पुत्र हीरा बाइक से अपनी पत्नी श्रीमती के साथ रक्षाबंधन के अवसर पर मनकापुर ससुराल गया था। लौटते समय मसकनवा गौराचौकी मुख्य मार्ग पर तेजपुर गांव के निकट सामने से एक सांड ने आकर जबरदस्त ठोकर मार दी। जिससे युवक गाड़ी सहित गिर पड़ा। जिसको गंभीर चोटें लगने पर सीएचसी छपिया लाया गया जहां पर डॉक्टरो ने मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक श्यामबहादुर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें