फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड से कांपे लोग, कोहरे ने रोकी वाहनों की रफ्तार

विज्ञापन
फोटो 3- गोंडा के बलरामपुर मार्ग पर कोहरे की वजह से रेंगते वाहन। संवाद - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। ठंड और कोहरे का सितम थमने का नाम नहीं ले रहा। ठंडी हवाओं ने जहां ठिठुरन बढ़ायी वही बुधवार रात से छाए घने कोहरे ने सड़कों पर गुजरने वाले वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगाए रखा। गुरुवार को सुबह धूप निकलने के बाद भी दोपहर तक कंपकंपी कायम रही। दोपहर बाद खिली गुनगुनी धूप ने जरूर राहत पहुंचायी। ठंड के लगातार बढ़ते प्रकोप के बाद भी राहत पहुंचाने को प्रशासन की तरफ से सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था न किए जाने से गरीब तबके के लोगों का काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

गुरुवार को छाए घने कोहरे ने ठंड का एहसास काफी हद तक बढ़ा दिया। घने कोहरे के कारण सड़कों पर वाहनों को लाइट जलाकर धीमे-धीमे चलना पड़ा। ठंड से बचाव के लिए लोग देर तक घरों में कैद रहे। इस दौरान जरूरी काम काज के लिए ही जरूरतमंद गर्म कपड़ों से अपने को ढक कर बाहर निकले। दोपहर बाद खिली गुनगुनी धूप ने जरूर ठंड से कुछ राहत दिलायी। इससे लोग कार्यालयों के बाहर व पार्कों में गुनगुनी धूप का आनंद लेते दिखाई पड़े। शाम होते ही ठंड हवाओं के झोकों ने फिर से गलन के साथ ठिठुरन बढ़ा दी।
नहीं जल रहे अलाव, लोग ठिठुरने को मजबूर
कोहरे और ठंडी हवाओं से लगातार गिरते पारे ने गलन बढ़ा दी है। ऐसे में प्रशासन की तरफ से सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने के इंतजाम न किए जाने से गरीब और असहाय लोगों को ठंड में ठिठुर कर परेशानी उठानी पड़ रही है। खास तौर पर रेलवे स्टेशन सहित जयनारायन चौराहा, बड़गांव पुलिस चौकी चौराहा, जिला अस्पताल व बस स्टाप के पास लोग अलाव न जलाए जाने से खुद रद्दी कागज व कूड़ा जलाकर ठंड से राहत पाने की कोशिश में जुटे दिखे। फुटपाथ पर रहने वालों को ठंड मे ठिठुर कर रात गुजारने से हो रही है।
विज्ञापन

गरीबों व असहाय लोगों को ठंड से बचाने के लिए रैन बसेरों का संचालन कराया जा रहा है। प्रमुख चौराहों पर भी नियमित तौर से अलाव जलवाने के निर्देश दिए गए हैं। रात में निरीक्षण करा कर अलाव जलाने की स्थित को परखा जाएगा। संजय कुमार मिश्र, अधिशासी अधिकारी नगरपालिका गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें