फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार्मिक अनुष्ठानों के साथ मनाई वसंत पंचमी

Sat, 13 Feb 2016 12:00 AM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
वसंत पंचमी का पर्व शुक्रवार को धार्मिक अनुष्ठानों के बीच मनाया गया। स्कूलों में विद्यार्थियों ने विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर अज्ञानता दूर करने के लिए आर्शीवाद मांगा।
विज्ञापन


नगर के एमएलके महाविद्यालय, एमपीपी इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज, मार्डन इंटर कॉलेज, सरस्वती विद्या मंदिर, सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज, गर्ल्स इंटर कॉलेज, एमडीके बालिका इंटर कॉलेज, बाबू हरिकांत स्मारक बाल भारती इंटर कॉलेज, भगवती आदर्श विद्यालय, शारदा पब्लिक स्कूल, जीसस एण्ड मैरी स्कूल, सेंट जेवियर्स स्कूल, पायनियर पब्लिक स्कूल समेत कई शिक्षण संस्थानों में शुक्रवार को वसंत पंचमी के अवसर पर मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर प्रसाद का वितरण किया गया।

इस दौरान विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। इसके अतिरिक्त उतरौला, तुलसीपुर, गैैसडी, पचपेडवा, ललिया, हरैया सतघरवा, शिवपुरा, श्रीदत्तगंज, महराजगंज तराई, गैडास बुजुर्ग, सादुल्लाहनगर, पेहर बाजार, रेहरा बाजार आदि स्थानों पर भी बसंत पंचमी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें