फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं ने देखीं समस्याएं

Fri, 12 Feb 2016 11:53 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व माध्यमिक विद्यालय छावनी सरकार में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के छठवें दिन छात्र-छात्राओं ने गांवों में जाकर वहां की समस्याएं देखीं और उनके निस्तारण पर चिंतन किया।
विज्ञापन


शिविर के छात्रों ने परेड सरकार के धडकनपुरवा तथा छात्राओं ने इमलिया मौहरिया व तोपखाना में जाकर वहां की समस्याएं देखीं। निरक्षरों की दशा, उनका विवरण, कारण तथा स्वास्थ्य, रोजगार सहित अन्य सुविधाओं का सर्वे किया।

दूसरे सत्र में बौद्धिक प्रहर के दौरान गांव की समस्याओं को दूर करने के उपायों तथा उनमें योजनाओं की भूमिका विषयक गोष्ठी हुई।

एडीएम त्रिलोकी सिंह ने कहा कि यदि योजनाओं का प्रचार कर उसका लाभ पात्र ग्रामीणों को दिलाया जाए तो काफी हद तक गांव की समस्याएं दूर हो सकती हैं। इसके लिए ईमानदारी से प्रयास करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोष्ठी में ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष राम प्रकाश सिंह, पथवलिया प्रधान भुवनेश्वर दूबे, वरिष्ठ अधिवक्ता रुचि मोदी ने अपने विचार रखे।

कार्यक्रम में डॉ. जितेंद्र सिंह, डॉ.ओंकार पाठक, डॉ. अतुल सिंह, डॉ. अरुण प्रताप सिंह, डॉ.ममता शुक्ला, अरुण सिंह, डॉ. वीपी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें