फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व पर्यावरण दिवस पर हुए विविध कार्यक्रम

Sun, 05 Jun 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला/बलरामपुर
विज्ञापन
रैली ‌न‌िकाली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विश्व पर्यावरण दिवस पर रविवार को जिलेभर में विभिन्न कार्यक्रम हुए। सरकारी दफ्तरों में अफसरों ने कर्मियों को पर्यावरण को संतुलित रखने की शपथ दिलाई। गोष्ठी, रैली व पौधरोपण कर पर्यावरण को संतुलित रखने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन


रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए अपर जिलाधिकारी शिवपूजन ने कहा कि विश्व में पर्यावरण असंतुलन को लेकर लोगों को काफी चिंता सता रही है।

लोग पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। लोगों के प्रयास में भागीदारी निभाकर पर्यावरण को बर्बाद होने से बचाया जा सकता है। गोष्ठी को सदर एसडीएम इंद्रभूषण वर्मा, तहसीलदार रामप्यारे, नायब तहसीलदार लालजी विश्वकर्मा व भूलेख अधिकारी राजेश कुमार श्रीवास्तव आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन


गोष्ठी के बाद अपर जिलाधिकारी ने अफसरों को कर्मियों को पर्यावरण संतुलन में सहायक बनने के लिए शपथ दिलाई। विकास भवन सभागार में रविवार को डीसी मनेरगा की अध्यक्षता में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। एकल विद्यालय फाउंडेशन की तरफ से विश्व पर्यावरण दिवस पर राधा-कृष्ण मंदिर भगवतीगंज से रैली निकाली गई। वन निगम चेयरमैन सलिल सिंह टीटू ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

रैली नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए झारखंडी मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई। रैली का नेतृत्व गोविन्द सिंह, रवीन्द्र गुप्ता व प्रमोद चौधरी ने किया। रैली के बाद झारखंडी मंदिर पर झूमा सिंह की अध्यक्षता में गोष्ठी आयोजित की गई।

गोष्ठी में डॉ. प्राजंल त्रिपाठी, कौशिल्या, अजय  कुमार मिश्र व मनीष शुक्ला आदि ने पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने पर प्रकाश डाला। उतरौला ब्लॉक के इमिलिया बनघुसरा स्थित शिवा कॉलेज आफ एजूकेशन में प्राचार्य पवन कुुमार नंदा ने सभी को पर्यावरण संतुलन की शपथ दिलाई। गैसड़ी ब्लॉक के गायत्री परिवार मझौली में भी विश्व पर्यावरण दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें