फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: भूमि विवाद में तोड़फोड़ व फायरिंग, 32 लोगों पर एफआईआर

Sun, 09 Mar 2025 11:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
खोड़ारे (गोंडा)। थाना क्षेत्र के चांदडाबर गांव में भूमि विवाद में बाउंड्रीवाल व घर में घुसकर तोड़फोड़ के साथ फायरिंग की घटना हुई है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने 12 नामजद व 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

चटकनवा के चांदडाबर गांव निवासी सुरेश वर्मा ने बताया कि शनिवार को वह अपनी आबादी की भूमि में मकान का निर्माण करने के लिए दीवार बनवा रहे थे। रात करीब 08:30 बजे गांव के ही अमरनाथ यादव, विश्वनाथ, पवन कुमार यादव, संजय यादव, संदीप यादव, उमेश यादव व महेश यादव, पटेश्वरी यादव निवासी बगदर ग्रंट के साथ ही अमर यादव निवासी पोखरहवा थाना खोड़ारे, जगदीश यादव निवासी मूड़ाडीह थाना छपिया, अजय यादव निवासी वीरपुर थाना छपिया, श्याम नारायण यादव निवासी चांदडाबर के साथ करीब 20 अज्ञात लोग लाठी-डंडे लेकर पहुंच गए। साथ ही निर्माणाधीन बाउंड्रीवाल ढहा दी। घर में घुसकर तोड़फोड़ भी की। गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी फायरिंग करते हुए भाग गए। थानाध्यक्ष प्रबोध कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
महिला पर चाकू के हमला, वीडियो बना लौटी पुलिस
झंझरी (गोंडा)। नगर कोतवाली इलाके के उसरैना गांव निवासी मधु दीक्षित ने बताया कि बीते पांच मार्च को वह बच्चों के साथ घर में सो रही थीं। रात करीब 12 बजे आरोपी मुकेश उर्फ गोली ने घर में घुसकर चाकू से हमला कर दिया। इससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। मधु ने आरोप लगाया कि सूचना के बाद यूपी 112 के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और मौके पर मौजूद आरोपी मुकेश उर्फ गोली का वीडियो बनाकर लौट गए। पीड़िता ने बताया कि घर की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी लगवाए थे, लेकिन आरोपी ने कैमरे तोड़ दिए। एसपी विनीत जायसवाल से शिकायत के बाद नगर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। नगर कोतवाल संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें