फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से नहीं लग पाएगी 18 पार वालों को वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत शनिवार से 18 वर्ष से अधिक आयु वाले लोगों को कोरोनारोधी टीका लगने की शुरुआत किया जाना था। लेकिन वैक्सीन न मिलने के कारण एक मई से टीकाकरण की शुरुआत नहीं हो पाएगी।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से लड़ने के लिए हो रहे टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण में जिले के 18 वर्ष से अधिक आयु वाले युवाओं को टीका लगाया जाना था। जिसके लिए कोविन एप व कोविड पोर्टल पर पंजीकरण किया जा रहा है।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. देवराज चौधरी ने बताया कि जनपद को वैक्सीन की उपलब्धता न हो पाने के कारण एक मई से 18 वर्ष से अधिक आयु वाले लोगों के टीकाकरण की शुरुआत नहीं हो पाएगी।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. देवराज चौधरी ने बताया कि 45 वर्ष से अधिक आयु वालों के टीकाकरण में प्रयोग हो रही वैक्सीन केंद्र सरकार उपलब्ध करा रही है। जबकि 18 वर्ष से अधिक आयु वालों के लिए लगने वाली वैक्सीन को राज्य सरकार को भेजना था। लेकिन शुक्रवार शाम तक राज्य सरकार ने वैक्सीन की डोज जिले पर नहीं भेजी। जिससे शनिवार से टीकाकरण नहीं शुरू हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें