फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना में खलल की आशंका में 211 चिहिन्त

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना में खलल पैदा करने वाले 211 लोगों को प्रशासन ने चिह्नित किया है। इसमें सपा जिलाध्यक्ष आनंद स्वरूप उर्फ पप्पू यादव समेत विधायक के बेटे, पूर्व विधायक के नाम भी शामिल हैं। इन सभी लोगों का दो मई को होने वाली मतगणना के दौरान मतगणना केंद्रों के आसपास भी फटकना प्रतिबंधित किया गया है। साथ ही इन सभी को पांच लाख के निजी मुचलके के तहत पांबद भी किया गया गया।
विज्ञापन

मतगणना के दौरान या बाद में किसी तरह का विवाद हुआ तो ऐसे लोगों से प्रशासन सख्ती से निपटेगा। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम मार्कंडेय शाही ने दी। उन्होंने बताया कि पंचायत चुनाव की मतगणना कार्य को पूरी पारदर्शिता व निष्पक्षता से कराने के लिए हर संभव कड़े कदम उठाए गए हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने तहसील तरबगंज के 28 लोगों, सदर के 76, मनकापुर के 80 तथा करनैलगंज के 27 लोगों को पांच लाख के निजी मुचलके से पाबंद करते हुए मतगणना स्थल एवं उसके आस-पास उपस्थित न रहने, मतगणना प्रक्रिया में किसी भी प्रकार का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष व्यवधान न डालने, मतगणना कार्मिकों को किसी भी प्रकार का अनुचित दबाव, भय, संत्रास या प्रलोभन न देने तथा मतगणना के दिन अपने ही घर पर रहने की सख्त चेतावनी दी है।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि तहसील तरबगंज में विजय कुमार सिंह उर्फ टिन्टू सिंह थाना उमरी, विनय कुमार सिंह, महादेव, अजय कुमार सिंह, अजीत कुमार सिंह, संजय सिंह, राहुल सिंह वजीरगंज, राम बहादुर सिंह वजीरगंज, अनन्तराम यादव नवाबगंज, सुरेन्द्रनाथ तिवारी उर्फ गुड्डू तिवारी नवाबगंज, श्रीपति यादव नवाबगंज,हाफिज अली नवाबगंज, सुरेश सिंह तरबगंज, लालजी सिंह तरबगंज, अजय कुमार पांडेय उर्फ पप्पू पाण्डेय नवाबगंज को निषिद्ध किया गया है।
विजय मिश्रा तरबगंज, आनन्द डिडिसिया कला तरबगंज, जग प्रसाद तरबगंज, राघवेन्द्र रावत तरबगंज, अवतार डिडिसिया कला तरबगंज, शुभम उपाध्याय डिडिसिया कला, वीरेन्द्र बहादुर सिंह उर्फ पिन्टू सिंह जैतपुर नवाबगंज, राजेश तिवारी नवाबगंज, मनीश पाठक चाौखड़िया नवाबगंज, पवन कुमार सिंह अशोकपुर नवाबगंज, आनन्द स्वरूप उर्फ पप्पू यादव, डिडिसिकला तरबगंज, अनुपम प्रकाश मिश्रा अकबरपुर तरबगंज, बालकृष्ण उर्फ मोनू अकबरपुर सहित कुल 28 लोगों को धारा 144 के तहत निषिद्ध किया गया है।
इसी प्रकार तहसील करनैलगंज में अशोक सिंह कचनापुर, चन्द्रभान सिंह पाल्हापुर, धु्रवराज रेक्सेड़िया, प्रदीप कुमार सिंह विशुनपुर कला, जगपाल सिंह कड़रू परसपुर, बब्लू उर्फ रत्नेश सुसुण्डा परसपुर, भवानीभीख शुक्ला बौनापुर कौड़िया, सुबोध चन्द्र मिश्रा बसन्तपुर हरसोपट्टी कौड़िया, मसूद खां हलधरमऊ कटरा को निषिद्ध किया गया है।
तकी खां खिन्दूरी कटरा बाजार, वैभव सिंह उर्फ मोनू सिंह गद्दोपुर करनैलगंज, हरेन्द्र सिंह गद्दोपुर, संजय मलौली, विजय प्रताप सिंह गद्दोपुर, ध्रुव दूबे नरायनपुर माझा, रामसुख भारती ठकुरापुर, सुधीर ठकुरापुर, शोएब आलम उर्फ सग्गू भौरीगंज, रत्नेश अभईपुर, निवास शुक्ला मरचैर, राजू उर्फ वसीम भौरीगंज, शिवभागवान शुक्ला बौनापुर कौड़िया, अविनाशचन्द्र बसन्तपुर हरसोपट्टी, नबीउद्दीन निन्दूरा तथा अब सहमा निवासी खिन्दूरी को निषिद्ध किया गया है।
तहसील सदर में राजीव कुमार सिंह उर्फ बिट्टू सिंह, सूरज सिंह, बैजनाथ दूबे, हरि नरायन शुक्ल, पंकज दीक्षित सहित 76 लोगों को निषिद्ध किया गया है। तहसील मनकापुर में ग्राम पंचायत भिटौरा के 18, कोल्हई गरीब के 06, नरायनपुर ग्रण्ट के 04, बल्लीपुर के 02, बनगंवा के 05 लोगों सिहत 80 लोगों को धारा 144 के तहत निषिद्ध करते हुए मतगणना केन्द्र के आस-पास जाने पर प्रतिबंध लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें