फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1.67 लाख लोगों को दस जनवरी से वैक्सीन की बूस्टर डोज देने की तैयारी

विज्ञापन
फोटो-2-गोंडा के जिला अस्पताल में टीका लगाती स्वास्थ्यकर्मी। संवाद - फोटो : GONDA
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोंडा। जिले में कोरोना की पहली और दूसरी लहर में अहम भूमिका निभाने वाले स्वास्थ्यकर्मियों, फ्रंटलाइन वर्कर के साथ ही 60 वर्ष से अधिक उम्र वाले बुजुर्गों को सतर्कता डोज (बूस्टर) लगाई जाएगी। नए साल में 15 वर्ष से 18 वर्ष तक के करीब तीन लाख किशोरों को टीका लगाने की शुरुआत होगी। इसके लिए टीकाकरण केंद्रों पर अलग से काउंटर तैयार किए जा रहे हैं। किशोरों को कोवैक्सीन लगाई जाएगी।
जिले में ऐसे 1.67 लाख लोगों को दस जनवरी से बूस्टर डोज देने की शुरुआत हो जाएगी। इसके लिए 14,339 स्वास्थ्यकर्मी, 13,893 फ्रंटलाइन वर्कर्स को चिह्नित किया गया है। हेल्थ वर्कर्स में सरकारी और निजी दोनों अस्पतालों के कर्मचारी शामिल हैं। अभियान में 1,39,039 बुजुर्गों को प्रतिरक्षित किया जाएगा। हालांकि इन्हें डॉक्टरों के सुझाव पर ही बूस्टर डोन देने की बात कही जा रही है। फिरहाल इसके लिए टीकाकरण केंद्रों पर चिकित्सक का परमीशन प्रमाण पत्र देने की जरूरत नहीं होगी सिर्फ टीकाकरण के पहले बुजुर्गों को डॉक्टर की सलाह लेने का सुझाव दिया गया है।
विज्ञापन

दूसरी डोज के नौ माह बाद ही लगेगा
कोरोनोरोधी वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने के नौ महीने या 39 सप्ताह के बाद स्वास्थ्यकर्मियों, फ्रंटलाइन वर्करों तथा बुर्जुगों को वैक्सीन का बूस्टर डोज दिया जाएगा। 60 साल से अधिक उम्र वालों को डॉक्टरों के सुझाव से ही बूस्टर डोज दिया जाएगा। फिलहाल टीकाकरण केंद्रों पर चिकित्सक का परमीशन प्रमाण पत्र देने की जरूरत नहीं होगी, सिर्फ टीकाकरण के पहले बुजुर्गों को डॉक्टर की सलाह लेने का सुझाव दिया गया है। बूस्टर डोज का लाभ विधानसभा निर्वाचन में ड्यूटी करने वाले कर्मचारी उठा सकते हैं।
विज्ञापन

तीन लाख किशोरों के टीकाकरण की तैयारी
जिले के करीब तीन लाख किशोरों को जिनकी जन्मतिथि 2007 या इससे पहले की है। उन्हे वैक्सीन का डोज दिया जाएगा। जिसके लिए टीकाकरण केंद्रो पर अलग से काउंटर बनाए जाएंगे। जिले में पहले चरण तीन जनवरी से किशोरों का टीकाकरण शुरू हो सकेगा या नहीं इस बात पर संशय की स्थित बनी हुई है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. जय गोविंद ने बताया कि तीन जनवरी से कुछ ही जनपदों में टीकाकरण की शुरुआत होनी है। उसके बाद वैक्सीन की उपलब्धता के अनुसार सभी जनपदों में टीकाकरण की शुरुआत की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें