फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सीएचसी में टीकाकरण कार्य प्रभावित, निराश लौटे रहे लोग

Sat, 07 Mar 2026 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
कटरा बाजार। सीएचसी में जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते होली के बाद से टीकाकरण कार्य प्रभावित हो गया है। इससे दूरदराज से आने वाले लोगों को बिना टीका लगवाए ही लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन

करीब तीन लाख की आबादी वाले इस सीएचसी क्षेत्र में 35 टीकाकरण केंद्र और 28 एएनएम तैनात हैं। इसके बावजूद ड्यूटी नहीं लगाए जाने से टीकाकरण प्रभावित हो रहा है।
सीएचसी में बुधवार और शनिवार को टीकाकरण का विशेष दिन होता है। क्षेत्र के शुभम, नीरज और सुमित ने बताया कि इन दिनों बड़ी संख्या में गर्भवती महिलाओं और बच्चों का टीकाकरण होता है, लेकिन शनिवार को सीएचसी पहुंचने के बावजूद बच्चों को टीका नहीं लग सका। सीएचसी में मौजूद एक एएनएम ने बताया कि टीकाकरण की जिम्मेदारी संभालने वाली एएनएम दो दिन से छुट्टी पर हैं।
विज्ञापन

वार्ड नंबर सात बाबुपुर निवासी सिद्धनाथ तिवारी ने बताया कि उनके गांव में भी टीकाकरण नहीं हुआ है। वीपीएम पंकज ने बताया कि कुल 30 एएनएम हैं, लेकिन जिनकी ड्यूटी अस्पताल में थी वे छुट्टी पर हैं।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. इंदू राणा ने बताया कि कुछ एएनएम प्रशिक्षण पर हैं, जिससे 12 सेंटर खाली हैं। इसके बावजूद टीकाकरण कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एएनएम की ड्यूटी लगाकर टीकाकरण कराना वीपीएम की जिम्मेदारी है और किसी भी स्थिति में टीकाकरण प्रभावित नहीं होना चाहिए। मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें