रायल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच गुरुवार को बनकटवा में खेला गया। बनकटवा व उतरौला के बीच खेला गया फाइनल मुकाबला काफी रोमांचक रहा। उतरौला की टीम ने मुकाबला जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बनकटवा की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 84 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी उतरौला की टीम ने सात विकेट खोकर आठवें ओवर में मैच जीत लिया।
टीम की तरफ से सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी गुलफाम को मैन ऑफ द मैच और टूर्नामेंट में आलराउंडर प्रदर्शन करने वाले उतरौला टीम के खिलाड़ी रमेश को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया।