फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बौद्ध परिपथ जाम कर किया प्रदर्शन

Thu, 12 May 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बलरामपुर
विज्ञापन
बौद्ध परिपथ प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तुलसीपुर क्षेत्र की जर्जर सड़कों, क्षतिग्रस्त पुलों, सूखा पीड़ित किसानों तथा दम तोड़ती शिक्षा एवं बिजली व्यवस्था को लेकर कांग्रेसियों तथा क्षेत्रवासियों ने गुरुवार को जमकर हंगामा काटा। तेज धूप के बीच लोगों ने करीब डेढ़ घंटे तक रमईडीह के पास नेशनल हाईवे बौद्ध परिपथ जामकर आक्रोश जताया।
विज्ञापन


नेशनल हाईवे पर चक्का जाम के कारण दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं। लोगों को आने-जाने में भी भारी कठिनाई हुई। मौके पर पहुंचे एसडीएम तुलसीपुर को ज्ञापन देने के बाद आंदोलन समाप्त हुआ। रमईडीह के पास चक्का जाम कर लोगों को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता तथा डीडीसी सदस्य दीपांकर सिंह ने कहा कि क्षेत्र की सड़कें चलने लायक नहीं है।

क्षेत्रीय विधायक विगत चार सालों से लोगों को केवल लालीपाप दे रहे हैं। सूखा पीड़ित किसानों को मुआवजा नहीं मिल पाया है। क्षेत्र के स्कूलों से शिक्षक अक्सर गायब रहते हैं। मिड डे मील नहीं बन रहा है। बिजली की आंखमिचौली से असिंचित क्षेत्र के नलकूप बंद है।
विज्ञापन


प्रदर्शन के चलते बौद्ध परिपथ पर करीब डेढ़ घंटे तक आवागमन ठप रहा। लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मौके पर पहुंचे एसडीएम तुलसीपुर केएन गुप्ता को ज्ञापन देने के बाद आंदोलन समाप्त हुआ। इस अवसर पर मनीष ओझा, राम सागर यादव प्रधान, राजेन्द्र वर्मा, शिवम पांडेय, मोहम्मद उमर तथा विजय कुमार सिंह समेत तमाम क्षेत्रवासी मौजूद रहे। 



संयुक्त चिकित्सालय की व्यवस्था सुधारने की मांग
बलरामपुर। संयुक्त जिला चिकित्सालय समेत अन्य अस्पतालों में सर्जन की तैनाती न किए जाने तथा संयुक्त जिला चिकित्सालय भेजे गए रेडियोलॉजिस्ट के कार्यभार न ग्रहण करने पर कांग्रेसियों ने नाराजगी जताई है। जिलाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह तथा उपाध्यक्ष डॉक्टर पंकज गुप्ता के नेतृत्व में डीएम प्रीति शुक्ला को ज्ञापन देकर संयुक्त जिला चिकित्सालय तथा मेमोरियल चिकित्सालय बलरामपुर की बदहाल सेवाओं में सुधार किए जाने की मांग की गई। कांग्रेसियों ने कहा कि स्वास्थ्य राज्यमंत्री डॉ. एसपी यादव जिले की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करें नहीं तो कांग्रेसी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें