फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: वाहनों के चालान पर हंगामा, जिपं अध्यक्ष व देहात कोतवाल में बहस

Wed, 15 Oct 2025 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। पथ संचलन से लौट रहे कार्यकर्ताओं की बाइक का चालान करने को लेकर मंगलवार को चुंगी नाका के पास हंगामा हो गया। जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्र व देहात कोतवाल संजय सिंह के बीच जमकर बहस हुई। पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। जिला पंचायत अध्यक्ष ने मामले की शिकायत एसपी से की है।
विज्ञापन

देहात कोतवाल संजय सिंह मंगलवार देर शाम नगर क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान कार्यकर्ताओं ने कचहरी रोड पर पथ संचलन निकाला था। पथ संचलन समाप्त होने के बाद कार्यकर्ता अपनी-अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। चेकिंग के दौरान बाइकों का चालान काटने से कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। एक घंटे तक चले हंगामे के दौरान आवागमन भी प्रभावित रहा।
जिला पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि जब उन्होंने कार्यकर्ताओं की भीड़ देखकर गाड़ी रोकी तो कार्यकर्ताओं ने बताया कि 30-35 वाहनों का चालान कर दिया गया। उन्होंने देहात कोतवाल से विरोध जताया। इसी बात पर दोनों में बहस शुरू हो गई। हालांकि अधिकारियों से शिकायत के बाद कार्यकर्ता शांत हुए। देहात कोतवाल संजय सिंह ने बताया कि उनसे किसी से कोई बहस नहीं हुई है। मामले में पुलिस अधिकारी बोलने से कतरा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें