फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: बिसुही नदी में चाचा-भतीजा बहे

Wed, 10 Jul 2024 11:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
गोंडा में खोड़ारे थाना क्षेत्र के अमवाघाट के पास बुधवार को बिलखते परिजन। -संवाद
विज्ञापन
बस्ती जिले के सोनहा थाना क्षेत्र के पानन कुंइया से जा रहे थे खोड़ारे के लक्ष्मीनगर ग्रंट
विज्ञापन


मंगलवार की रात साढ़े आठ बजे के करीब बिसुही नदी के अमवा घाट पार करते हुआ हादसा

बुधवार को पूरे दिन एनडीआरएफ टीम के साथ पुलिस करती रही दोनों की नदी में तलाश

संवाद न्यूज एजेंसी

खोड़ारे (गोंडा)। मामा के बेटी की शादी में शामिल होने बाइक से जा रहे चाचा-भतीजा बिसुही नदी के तेज बहाव में बह गए। बस्ती जिले के सोनहा थाना क्षेत्र के पानन कुइयां से दोनों खोड़ारे के लक्ष्मीनगर ग्रंट मंगलवार की रात साढ़े आठ बजे जा रहे थे। अमवा घाट पर बिसुही नदी पार करते समय बाइक फिसल गई, जिससे दोनों नदी में बह गए।

अमवा घाट के पास बिसुही नदी का जलस्तर बढ़ने से सड़क पर पानी अधिक हो गया। नदी के पानी का बहाव भी तेज रहा। खोड़ारे थाना क्षेत्र के लक्ष्मीनगर ग्रंट के रहने वाले मंगल प्रसाद की पुत्री की मंगलवार को शादी थी। शादी में शामिल होने के लिए बस्ती जिले के सोनहा थाना क्षेत्र के पानन कुइयां निवासी दिनेश कुमार गौतम (35) अपने भतीजे सूरजभान (13) के साथ बाइक से रात में जा रहे थे।
विज्ञापन

रास्ते में खोड़ारेे थाना क्षेत्र के अमवा घाट पर बिसुही नदी पार करते समय उनकी बाइक फिसल गई और दोनों तेज बहाव में बह गए। बाइक सड़क पर ही पानी में डूबी पड़ी रही। रात में दोनों के नदी में बहने की जानकारी किसी को नहीं हो सकी। दोनों के लापता होने की जानकारी लोगों को सुबह हुई। परिजनों के खोजबीन में पानी में डूबी बाइक ताे मिली, लेकिन अभी चाचा भतीजे का पता नहीं चल सका है। परिजनों व ग्रामीणों को आशंका है कि तेज बहाव होने के कारण दोनों डूबकर बह गए।
प्रभारी निरीक्षक मनोज पाठक ने बताया कि सूचना मिलने पर गोताखोरों से तलाश कराई गई। इसके साथ ही एनडीआरएफ की टीम बुलाई गई, टीम भी दोनों की तलाश में जुटी है। अभी तक दोनों का पता नहीं चल सका है। मौके पर पहुंचे एसडीएम यशवंत राव ने बताया कि तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन


देर शाम तक नहीं चल सका पता, दूर निकल जाने की आशंका
बिसुही नदी में चाचा व भतीजा के बहने के बाद छानबीन में जुटी टीम को शाम तक कामयाबी नहीं मिल सकी है। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि बहाव तेज होने से दोनों काफी दूर तक बह गए। दोनों की तलाश में जुटी टीम को अंदेशा है कि पूरी रात हादसे की जानकारी लोगों काे नहीं हो सकी। इससे बहाव के साथ वह काफी दूर निकल गए। लक्ष्मीनगर ग्रंट के मंगल प्रसाद का कहना है कि वह बेटी की शादी में व्यस्त थे। सुबह जब दोनों नहीं दिखे तो उनकी खोज की गई। उन्होंने अधिकारियाें को पूरी जानकारी दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें