फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूक्रेन से छुट्टियों में वापस आया छात्र फंसा

विज्ञापन
फोटो-34-गोंडा में श्रीकांत मिश्र। यूक्रेन में पढ़ाई कर रहा। (संवाद) - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। विदेश में शिक्षा हासिल करने वाले युवाओं की मुश्किलें बढ़ गईं हैं। यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध के खतरे के बीच कई छात्र संकट में आ गए हैं। देश के करीब 20 हजार छात्र यूक्रेन में फंसे हैं, कुछ पहले ही लौट आए थे। जिले का एक छात्र बीते दिनों छुट्टियों पर घर आया था और रुक गया है। 25 को वापस जाना था। फ्लाइट रद्द होने से वह नहीं जा सका। इससे उसकी पढ़ाई फंसी हुई है।
विज्ञापन

सर्दी की छुट्टियों में यूक्रेन से आए गोंडा निवासी श्रीकांत मिश्रा बताते हैं कि मेरा 25 फरवरी के लिए टिकट था। मौजूदा स्थिति को देखते हुए समझ नहीं आ रहा है कि क्या करें। यदि स्थिति नियंत्रित नहीं होती हैं तो अपना टिकट कैंसल करना पड़ेगा। यूक्रेन भारतीय छात्रों के पढ़ाई के लिए एक बेहतर जगह है, वहां छात्र मेडिकल, डेंटल व नर्सिंग की पढ़ाई केे लिए जाते हैं। रूस और यूक्रेन के बीच लगातार बढ़ रहे तनाव से उन पर संकट छाया हुआ है। जो छात्र भारत लौटने का इरादा बना रहे हैं, उनके लिए टिकटों के दाम मुसीबत बन गए हैं। फ्लाइट टिकट की कीमत एक से डेढ़ लाख रुपये तक पहुंच गई है। जबकि, आम दिनों में भारत आने के लिए टिकट की कीमत 22 से 25 हजार के करीब होती थी। यूक्रेन इंटरनेशनल एयरलाइंस एयर बबल समझौते के तहत कीव-दिल्ली मार्ग पर सीधी उड़ाने संचालित करती है। भारतीयों के पास अन्य विकल्प के तौर पर ट्रांजिट फ्लाइट्स हैं। इनके टिकटों के दाम आसमान छू रहे हैं।
समय से स्कूल न पहुंचने पर छात्रों को उठानी पड़ेगी दिक्कत
यूक्रेन में पढ़ाई को लेकर काफी कड़ी व्यवस्था है। छात्र यदि 15 दिनों के बाद कॉलेज में उपस्थित नहीं होते हैं तो आपको प्रति कक्षा के हिसाब से 300 रुपये फाइन देना पड़ेगा। उपस्थिति पूरी न होने पर स्कूल से भी बाहर कर दिया जाता है। कोरोना महामारी के चलते मेडिकल की पढ़ाई का वैसे भी बहुत नुकसान हुआ है। वहां के छात्र बताते हैं कि भारतीय दूतावास ने कॉलेज प्रशासन से किया आग्रह यूक्रेन के इवानो फ्रैंक विस्क नेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी के छात्रों ने मोबाइल पर बातचीत की और अपनी समस्या के अवगत कराया। लगातार भारतीय दूतावास से संपर्क कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें