फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: घर में घुसे दो चोर पकड़े, पुलिस के सामने पीटा

Sun, 31 Aug 2025 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
छपिया के तेजपुर कठौवा में चोरी के आरोप में युवक के पकड़े  जाने पर जुटी भीड़। -संवाद
विज्ञापन
मसकनवा/गोंडा। छपिया के तेजपुर कठौवा गांव में शनिवार रात दो बजे चोरी की नियत से घर में घुसे तेजपुर निवासी नंदू वर्मा और घनश्यामपुर निवासी दिनेश पासवान को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस के सामने ही पिटाई शुरू कर दी। हालांकि आरोपियों को छुड़ाकर पुलिस थाने ले गई। चोरी के आरोप में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पूर्व प्रधान विजय कुमार वर्मा ने बताया कि तेजपुर कठौवा निवासी बहनोई झिनकू परिवार के साथ महाराष्ट्र के पुणे में रहते हैं। शनिवार रात दो बजे खटपट की आवाज सुनकर लोगों ने उन्हें जानकारी दी। पुलिस को सूचना देने के साथ बहनोई के बंद मकान में लोगों के साथ पहुंचे तो दो चोर बाथरूम के पास छिप गए। वहां भीड़ एकत्र हो गई। पुलिस के सामने ही लोगों ने आरोपियों को पड़ककर पिटाई कर दी। दोनों शराब के नशे में थे और बाउंड्रीवाल फांदकर अंदर दाखिल हुए थे। कमरे के दरवाजे के साथ ही बक्से व ट्रंक का ताला तोड़ दिया था। घर का सारा सामान बिखरा मिला। विजय के मुताबिक अरोपियों के दो अन्य साथी मौके से भाग गए। पूर्व प्रधान ने बताया कि बहनोई को घटना की सूचना दी है। उनके आने के बाद नुकसान का आकलन हो सकेगा। प्रभारी निरीक्षक छपिया राम समुझ प्रभाकर ने बताया कि विजय कुमार वर्मा की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें