फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: आज करनैलगंज से अयोध्या रवाना होगी पहली रोडवेज बस

Sun, 31 Aug 2025 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। गोंडा से करनैलगंज होते हुए परसपुर के रास्ते अयोध्या के लिए पहली रोडवेज बस सोमवार सुबह रवाना होगी। एआरएम कपिलदेव ने बताया कि गोंडा से करनैलगंज, परसपुर होते हुए नवाबगंज के रास्ते अयोध्या के लिए अभी तक कोई बस नहीं चलती थी। यात्रियों की सहूलियत के लिए यह निर्णय लिया गया है। सोमवार को पहली बस सुबह सात बजे गोंडा से निकलकर करनैलगंज पहुंचेगी। वहां 30 मिनट स्टाॅपेज के बाद आठ बजे बस परसपुर, रगड़गंज, तरबगंज, दुर्जनपुरघाट होते हुए नवाबगंज, कटरा शिवदयालगंज के रास्ते अयोध्या जाएगी। दूसरी बस इसी रूट से साढ़े सात बजे गोंडा डिपो से अयोध्या रवाना की जाएगी। वापसी भी इसी रूट से होगी। इसके बाद दोनों बसें बलरामपुर जाएंगी। जहां से दूसरे दिन सुबह पांच बजे वापसी होगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें