गोंडा। कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण से हर कोई बेहाल है। कोरोना संक्रमण से कहीं ऑक्सीजन की कमी के कारण लोगों की मौत हो रही है तो कहीं रेमडेसिविर की कमी भी लोगों की मौत का कारण बन रही है।
रविवार को कोरोना संक्रमण से एक व्यापारी समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि जनपद में 115 लोग पॉजिटिव पाएं गए हैं। इनमें कुछ मरीज सरकारी अस्पताल में इलाज करा रहे है तो कुछ होम आइसोलेशन में हैं।
कोरोना संक्रमण के कारण मनकापुर के रहने वाले व्यापारी सरदार गुरदीप सिंह की लखनऊ के वेदांता हास्पिटल में मौत हो गई। इसके साथ ही जनपद में एक और व्यक्ति की मौत हो गई है।
इसके अलावा 115 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें से 20 फीसदी लोगों का अस्पताल में इलाज रहा है, जबकि कुछ पॉजिटिव मरीज होम आइसोलेशन में रहकर कोरोना से बचाव कर रहे हैँ। व्यापारी सरदार गुरदीप सिंह की मौत से मनकापुर में लोगों ने शोक जताया है।