फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: अधिवक्ता हत्याकांड में दो और गिरफ्तार

Fri, 27 Feb 2026 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
करनैलगंज। अधिवक्ता सुभाष चंद्र मिश्र की हत्या के मामले में वायरल वीडियो की जांच के आधार पर पुलिस अन्य आरोपियों पर शिकंजा कस रही है। शुक्रवार को दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में अब तक सात आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं।
विज्ञापन

दत्तनगर स्थित पूरे सदई पुरवा में रविवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हुआ था। इस दौरान उच्च न्यायालय के अधिवक्ता एवं अवध बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री सुभाष चंद्र मिश्र की हत्या कर दी गई थी। मामले में नामजद चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। इसी बीच घटना का एक वीडियो वायरल हुआ। पुलिस ने वीडियो व सुभाष के परिजनों द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर चंदन मिश्र तथा ब्रजेश कुमार मिश्र निवासी सुदई पुरवा को भी गिरफ्तार किया है। कोतवाल नरेंद्र राय का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। अब तक सात लोग जेल भेजे जा चुके हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें