फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सड़क हादसों में दो की मौत, छह घायल

Fri, 09 May 2025 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटियाथोक/पसका(गोंडा)। चार सड़क हादसों में एक महिला व एक युवक की मौत हो गई। इन हादसों में छह लोग घायल भी हुए हैं।
विज्ञापन

उमरी बेगमगंज के बरौली गांव निवासी अंजनी शुक्रवार सुबह सात बजे पत्नी पार्वती (35) के साथ बाइक से डेहरास मार्ग होते हुए मुख्यालय की तरफ जा रहे थे। वह सुसुंडा गांव के पास पहुंचे थे, तभी आगे जा रहे बाइक सवार सुसुंडा निवासी जानकी प्रसाद ने अचानक बाइक मोड़ दी। इससे दोनों बाइकें टकरा गईं। हादसे में अंजनी, पार्वती, कमला देवी व जानकी प्रसाद घायल हो गए। चारों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने पार्वती को मृत घोषित कर दिया। अन्य तीनों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
इटियाथोक के अयाह गांव निवासी रोज अली ने बताया कि शुक्रवार दोपहर दो बजे उनके दामाद तसव्वुर अली (30) निवासी इकौना, श्रावस्ती और बेटी शहनाज बानो बाइक से अपने घर से इटियाथोक के बेलभरिया जा रहे थे। बेंदुली मोड़ के पास बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सीएचसी से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। वहां ले जाते समय रास्ते में तसव्वुर अली की मौत हो गई। हादसे से दो घंटे पहले ही बेंदुली मोड़ के पास एक स्कूटी भी पेड़ से टकरा गई थी। उपनिरीक्षक अविनाश कुमार विद्यार्थी ने बताया कि हादसे में स्कूटी पर सवार वैभव निवासी भवनियापुर उपाध्याय घायल हो गए। उनके साथ दो अन्य लोग स्कूटी पर सवार थे मगर उन्हें चोटें नहीं आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन




दुर्जनपुर घाट संवाद के मुताबिक नवाबगंज के सेमरा शेखपुर बिहारी पुरवा निवासी संजय साहू (30) शुक्रवार सुबह बाइक से तरबगंज जा रहे थे। गौहानी के बाबापुरवा चौराहा के पास टेंपो की टक्कर से संजय घायल हो गए। उन्हें तरबगंज के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें