फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रिपलिंग से हादसे में दो की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। शहर से सटे असनेहिया गांव के पास गुरुवार दोपहर तीन नाबालिग लड़के बाइक से जा रहे थे। ट्रिपलिंग के चलते बाइक बेकाबू होकर सड़क किनारे सूखी नहर में जा गिरी। हादसे में गंभीर चोटें आने से दो लड़कों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल लड़के को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के सोनी हरलाल गांव के मजरे सोनी डिहवा निवासी हनुमान चौहान का बेटा आशीष कुमार चौहान (13), मुरली चौहान का बेटा प्रदीप कुमार चौहान (16) व राम नारायण चौहान का बेटा दीपक कुमार चौहान (15) गुरुवार दोपहर करीब एक बजे बाइक से मुख्यालय जाने के लिए निकले थे।
तीनों असनेहिया गांव के पास पहुंचे थे तभी ट्रिपलिंग के चलते बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे सूखी नहर में जा गिरी। इससे गंभीर चोटें आने के कारण आशीष व प्रदीप की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना पाकर पहुंचे सोनी गुमटी चौकी प्रभारी राकेश ओझा ने वाहन की व्यवस्था कराकर दीपक को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका इलाज चल रहा है। चौकी प्रभारी ने बताया कि दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गये हैं।
विज्ञापन

हादसे में आशीष व प्रदीप की मौत और दीपक के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना मिलते ही तीनों के घरों में कोहराम मच गया। परिवारीजन तुरंत असनेहिया गांव पहुंचे। जहां आशीष व प्रदीप के शव देख दोनों के घरवाले बिलख पड़े। घरवालों के मुताबिक तीनों लड़के बाजार जाने की बात कहकर घर से निकले थे। किसी को जरा भी अंदाजा न था कि अब आशीष व प्रदीप नहीं बल्कि उनकी मौत की खबर आएगी। हादसे में दोनों की मौत व दीपक के घायल होने से गांव के लोग भी दुखी हैं। ग्रामीण व रिश्तेदार पीड़ित परिवार को ढांढस बंधा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें