फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, हादसे में दो की मौत, चार घायल

Fri, 18 Mar 2022 09:03 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा

सार

गोंडा-डेहरास मार्ग पर शुक्रवार को दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि मौके पर दो युवकों की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में उपचार चल रहा है। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि दोनों बाइकों पर तीन-तीन लोग सवार थे।
विज्ञापन
सड़क हादसे में दो की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में शुक्रवार की दोपहर में गोंडा-डेहरास मार्ग स्थित रेशम फार्म के पास दो बाइकों में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। चार लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइक चालकों के नशे में होने की बात कही जा रही है।

विज्ञापन


कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के बाने पुरवा खरगू चांदपुर गांव के निवासी संजू सिंह पुत्र जमुना सिंह, महेश सिंह पुत्र शमशेर सिंह, लोखड़िया बेलवा नोहर गांव के निवासी मोहित तिवारी पुत्र राम प्रवेश तिवारी और दूसरी बाइक पर गुलाम पुरवा गांव के निवासी सुरेंद्र तिवारी पुत्र प्रहलाद बक्सी पुरवा करनपुर गांव के निवासी महादेव यादव पुत्र द्वारिका प्रसाद और अमरीश तिवारी पुत्र मुरारी सवार थे। दोनों बाइको में गोंडा-डेहरास मार्ग पर आमने-सामने टक्कर हो गई। स्थानीय लोगो ने बाइक के नीचे दबे लोगो को उठाया और कोतवाली देहात पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने छह लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजवाया है। जहां चिकित्सक ने अमरीश तिवारी और महेश सिंह को मृत घोषित कर दिया। चार लोगों का इलाज चल रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों बाइकों पर तीन-तीन लोग सवार थे। सभी नशे में धुत होकर होली खेल रहे थे। तेज रफ्तार होने की वजह से जबरदस्त टक्कर हो हुई। टक्कर होने के बाद दो युवक बाइक के नीचे दब गए और चार युवक दूर जा कर गिरे। दो युवकों की वहीं पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें