फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: ट्रांसफार्मर को लेकर दो पक्ष भिड़े, चले लाठी-डंडे

Wed, 29 Jul 2026 08:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
करनैलगंज। पांडेयचौरा के मंगराइच पुरवा में ट्रांसफार्मर लगवाने को लेकर मंगलवार को दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

गांव के प्रशासक राजेश कुमार सिंह ने आरोप लगाया कि ट्रांसफार्मर लगवाने के नाम पर अवैध वसूली का विरोध करने पर पूर्व प्रधान वीरेंद्र कुमार सिंह ने समर्थकों के साथ मिलकर उनसे गाली-गलौज व मारपीट की।
वीरेंद्र का कहना है कि 28 जुलाई को वह खराब ट्रांसफार्मर बदलवा रहे थे। इसी दौरान राजेश समर्थकों के साथ पहुंचे और लाठी-डंडों व चाकू से हमला कर दिया। पीठ में चाकू लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

कोतवाल नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि वीरेंद्र की तहरीर पर राजेश सहित सात नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। राजेश की शिकायत पर चिकित्सकीय परीक्षण कराकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें