फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बुजुर्गों की हत्या, एक का गला काट देव स्थल पर चढ़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
करनैलगंज (गोंडा)। जनपद के दो थाना क्षेत्रों में दो बुजुर्गों की बुधवार की रात हत्या कर दी गई। पहली घटना में कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के चकरौत गांव में एक व्यक्ति ने अंधविश्वास के चक्कर में एक बुजुर्ग का गला काटकर देव स्थल पर चढ़ा दिया। जबकि दूसरी घटना में छपिया थाना क्षेत्र के मछमरवा गांव में एक बुजुर्ग की सोते समय हत्या कर दी गई। पुलिस ने अंधविश्वास के चक्कर में हत्या करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के चकरौत बंगला बाजार निवासी बाबूराम 60 बुधवार की रात अपने घर के सामने छप्पर में सोए हुए थे। वहीं से कुछ ही दूरी पर स्थित उदय प्रताप का घर है। परिजनों के अनुसार रात में उदय प्रताप ने अंधविश्वास के चलते बांका से हमला करके बाबूराम का सर धड़ से अलग कर दिया और सर को ले जाकर अपने घर के सामने स्थित नीम के पेड़ के पास पूजा स्थल पर चढ़ा दिया। घटना की जानकारी होते ही परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। हत्या की सूचना पर कोतवाल राजनाथ सिंह, सीओ कृपाशंकर कनौजिया व एसपी राजकरन नय्यर मौके पर पहुंचे। गांव वालों ने बताया कि हत्या करने वाला युवक व उसके परिजन अर्ध विक्षिप्त हैं। पुलिस का कहना है कि हत्या तंत्र-मंत्र के चक्कर में की गई है। पुलिस ने शव व कटे हुए सर को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गांव में क्यूआरटी टीम व कोतवाली पुलिस सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। गांव वालों ने बताया कि अभी कुछ दिन पहले ही यही पर पीट-पीटकर एक युवक की भी हत्या कर दी गई थी। जिसके चलते यहां पर पुलिस बल की दिन रात ड्यूटी भी रहती है। फिर भी हत्या जैसे जघन्य अपराध को अंजाम दे दिया गया। कोतवाल राजनाथ सिंह ने बताया कि आरोपी ने अचानक बुजुर्ग की हत्या की और छुप गया था। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके बताए के मुताबिक आला कत्ल भी बरामद कर लिया गया है। कोतवाल ने बताया कि बाबूराम की हत्या अंधविश्वास के चलते की गई है। मगर उसकी पूरी पड़ताल की जा रही है। मामले में आरोपी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

मड़हे में सोते समय बुजुर्ग का कत्ल
मसकनवा (गोंडा)। मछमरवा गांव में बुधवार की रात मड़हे में सोते समय एक बुजुर्ग की हत्या कर दी गई। छपिया थाना क्षेत्र के मछमरवा गांव की रहने वाली राजपति ने बताया कि उनके पति रामबरन मौर्या 70 घर से कुछ दूरी पर मनकापुर-मसकनवा मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास मड़हे में रहते थे। राजपति के मुताबिक बुधवार की रात उनका बेटा राहुल पति को खाना देने गया था। वहां से राहुल रात 11 बजे वापस लौट गया। गुरुवार की सुबह छह बजे जब राजपति मड़हे में पहुंची तो पति को जगाने के लिए आवाज लगायी। जब वह नहीं बोले तो देखा कि वह बिस्तर पर मृत पड़े थे। उनके गले, होंठ व कान के पास छेद के निशान पाये गये। राजपति ने बताया कि उनके पति का दो लोगों से जमीन का विवाद चल रहा था। राजपित ने बताया कि उनके पति की जमीन विवाद में हत्या की गई है। थानाध्यक्ष संजय तोमर ने बताया कि रामबरन के भतीजे विनोद मौर्या ने तहरीर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद एफआईआर दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें