फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीट की परीक्षा में दो बच्चों ने अर्जित की सफलता

विज्ञापन
गोंडा के हलधरमऊ गांव में नीट में सफलता प्राप्त करने पर बसपा नेता सहित ग्रामीण सुभान खां का सम्मान - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। जारी हुए नीट के रिजल्ट में गोंडा के दो होनहारों ने सफलता पाई है। गांव हलधरमऊ निवासी सुबहान खां ने नीट में 702 में 616 नंबर पाकर गांव व परिवार का नाम रोशन किया है। वहीं इटियाथोक के जुगराजपुर गांव के दुर्गेश कुमार मिश्र ने नीट पास कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। दुर्गेश की आल इंडिया में 7153 रैंक आई है। अब दुर्गेश को सरकारी मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस करने का अवसर मिल गया है।
विज्ञापन

सफलता पर अपने गांव के बच्चे के सफल होने पर बसपा नेता मसूद खां ने होनहार को सम्मानित किया और पूरे गांव में मिष्ठान का वितरण कराया। हलधरमऊ के युवाओं/छात्रों ने कहा कि डॉ. सादिर खान ने 30 साल पहले तालीम /शिक्षा की जो मशाल हलधरमऊ मे जलाई थी वर्तमान का युवा/छात्र उन्हीं को आदर्श मानकर अपनी लक्ष्य की तरफ बढ़ रहा है और कामयाबी के झंडे गाड़ रहा है। मसूद खां ने बच्चों को पढ़ाई मे हर तरह के मदद व सहयोग का भरोसा दिया। इटियाथोक केजुगराजपुर गाँव के दुर्गेश कुमार मिश्र ने नीट की परीक्षा पास कर क्षेत्र का नाम रोशन किया।
ग्रामीण परिवेश से जुड़े दुर्गेश सामान्य परिवार का छात्र है। दुर्गेश के पिता डॉ. भागीरथ मिश्र रामतीर्थ मिश्र स्मारक महाविद्यालय में प्राचार्य और माता सामान्य गृहिणी है। दुर्गेश ने प्रारंभिक शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर जयप्रभाग्राम, हाईस्कूल इंद्र कुंवरि इंटर कॉलेज और इंटरमीडिएट बलरामपुर के मार्डन इंटर कॉलेज बलरामपुर से उत्तीर्ण की। करीब एक वर्ष कोटा में एलेन इंस्टीट्यूट से कोचिंग के बाद इस बार नीट की परीक्षा पास कर ली है। दुर्गेश ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता को दिया है। प्रधानाचार्य डॉ. अजय कुमार मिश्र, अर्जुन कुमार मिश्र, सुरेश कुमार शुक्ल, अनुराग मिश्र ने प्रसन्नता व्यक्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें