रुपईडीह(गोंडा)। कस्बा आर्यनगर के रहने वाले एक किशोर ने अपने घर के एक कमरे में छत के हुक से शनिवार की देर शाम छत के हुक से साड़ी के सहारे लटकर जान देने की कोशिश की। मगर परिवार के लोगों ने देख लिया और उसे फंदे से नीचे उतारकर पीएचसी ले गए। जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
चौकी प्रभारी आर्यनगर अंकुर वर्मा ने बताया कि कस्बा आर्यनगर निवासी शक्कर लाल के बेटे दद्दन (16) ने शनिवार की देर शाम अपने घर के एक कमरे में छत के हुक से साड़ी के सहारे फंदे से लटकर जान देने की कोशिश की। लेकिन परिवार के लोगों ने उसे देख लिया और फंदे से उतराकर पीएचसी ले गए। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।