फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज न मिलने पर दिया तीन तलाक, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। दहेज में पांच लाख रुपया न देने पर सबके सामने पति ने तीन तलाक दे दिया। डीआईजी के आदेश पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में पति सहित परिवार के 8 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया है।
विज्ञापन

डीआईजी देवीपाटन मंडल के आदेश पर रूबी पुत्री बदलू निवासी आंटा खास ने आरोप लगाया है कि उसकी शादी 18 जनवरी 2020 को आरिफ पुत्र मो. शरीफ निवासी लालापुरवा, लक्ष्मणपुर तरबगंज हाल निवासी गोपड़ी शिवाजी नगर, मुंबई के साथ हुआ था।
शादी के बाद पति का व्यवहार उसके प्रति काफी अमानवीय था। घर के अन्य सदस्यों के उकसाने पर दहेज के लिये बुरी तरह उत्पीड़न करने लगा। दहेज के लिये पांच लाख रुपये अपने मायके से लाने के लिये दबाव बनाने लगा। जब बताया कि उसके पिता गंभीर बीमारियों से ग्रस्त हैं।
विज्ञापन

वे और दहेज नहीं दे सकते। जिससे नाराज होकर उसने उसे भूखा प्यासा रखा और उसकी पिटाई किया। बीते जून को उसका पति अपने भाई के साथ उसे विदा कराने व दहेज की रकम लेने उसके मायके पहुंचा।
आसपास के लोगों व शादी कराने वालों ने मिल कर उसे समझाया बुझाया। लेकिन लोगों के सामने ही उसके पति ने तीन बार तलाक बोल कर उसे तलाक दे दिया। उसने एक प्रार्थना पत्र एसपी के यहां भी प्रस्तुत कर चुकी है। एसपी ने कार्यवाही के लिए महिला थाना भेजा था।
जहां पर महिला थाना प्रभारी निरीक्षक ने उससे सुलह कर लेने का दबाव बनाया और कोई कार्यवाही नहीं की गई। प्रभारी निरीक्षक राजनाथ सिंह ने बताया कि डीआईजी के निर्देश तथा रूबी की तहरीर पर पति आरिफ, रईश, मो. शरीफ, नफीस आलम, गुड़िया, बेबी, नुजहत व फातिमा के खिलाफ धारा दहेज उत्पीड़न के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें