फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: टीपीएल सीजन-2 का आगाज, छपिया ने जीता उद्धाटन मैच

Sun, 14 Dec 2025 11:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
 जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में भारतीय टीम के क्रिकेटर अंकित सिंह राजपूत को सम्मानित करते आयोजक म
विज्ञापन
गोंडा। जवाहर लाल नेहरू क्रिकेट मैदान में टीचर्स प्रीमियर लीग (टीपीएल) सीजन-2 का शुभारंभ रविवार को भारतीय टीम के क्रिकेटर अंकित सिंह राजपूत ने किया। टूर्नामेंट का पहला लीग मुकाबला झंझरी व छपिया ब्लाॅक की टीमों के बीच खेला गया।
विज्ञापन

झंझरी की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी छपिया की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 125 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी झंझरी की टीम दबाव में नजर आई तथा छपिया के गेंदबाजों के आगे टिक नहीं सकी। पूरी टीम 10वें ओवर में 92 रनों पर सिमट गई। इस तरह छपिया की टीम ने पहला मुकाबला जीत लिया। शानदार प्रदर्शन करने वाले छपिया टीम के मानवेंद्र पांडेय को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में अहम योगदान देकर टीम की जीत में निर्णायक भूमिका निभाई। टूर्नामेंट का आयोजन सतीश पांडेय, विपिन मिश्र, जन्मेजय सिंह, विशाल की ओर से किया जा रहा है। उद्घाटन अवसर पर शरद सिंह, अमर यादव, विकास मौर्य, रामविलास वर्मा, दिलीप चौधरी, विपिनकांत माथुर, दिवाकर, रामकृष्ण चौरसिया, आशीष सिंह, अनीस आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें