फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

32 इंटर कालेजों में ढाई लाख किशोरों को लगेगा टीका

विज्ञापन
गोंडा के जिला अस्पताल में वैक्सीन लगाती स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। कोरोना संक्रमण के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से बचाव के लिए सोमवार से ढाई लाख किशोरों को कोरोनारोधी वैक्सीन का टीका लगाना शुरू हो जाएगा। पहले चरण में जिले के 32 इंटर कालेजों में कैंप लगाकर 15 वर्ष से लेकर 18 वर्ष तक के किशोर-किशोरियों को कोवैक्सीन की पहली डोज दी जाएगी।
विज्ञापन

टीकाकरण के लिए कोविन एप या आरोग्यसेतु एप पर रजिस्ट्रेशन करवाना पड़ेगा। इसके बाद आनस्पॉट रजिस्ट्रेशन कर वैक्सीन लगायी जा सकती है। एक दिन में दस हजार के करीब टीका लगाने का प्रयास होगा। जिससे कम समय में अधिक से अधिक किशोरों को पहली खुराक दी जा सके।
कोरोना संक्रमण के बढ़ने मामलों को देखते साथ संक्रमण से बचाव की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। सरकार के निर्देशानुसार, सोमवार से 15 वर्ष से अधिक उम्र के किशोर किशोरियों का कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए वैक्सीन का टीका लगाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली है।
विज्ञापन

इसके लिए अलग से शिविर लगाए जाएंगे। किशोरों को कोवैक्सीन का टीका लगाया जाएगा। किशोरों में टीका लगाने की मांग हो रही थी। स्कूलों में पढ़ाई और परीक्षा की व्यवस्था में दिक्कत न आने पाए। इससे बोर्ड परीक्षा से पहले किशोरों को टीके की पहली खुराक दी जा सकेगी।
किशोरों के टीकाकरण की शुरुआत सोमवार से होना है। इसकी तैयारियां पूरी होने का दावा किया जा रहा है। लेकिन आनन फानन में अभियान की शुरुआत किये जाने से ब्लाक के स्वास्थ्य अधिकारी हैरत हैं। यह तय होने के बाद भी कि टीकाकरण ब्लाक के इंटर कॉलेजों में होने हैं।
इसके बाद भी कुछ स्वास्थ्य अधिकारी जानकारी न होने का राग अलाप रहे हैं। उनका कहना है कि समय मिलना चाहिए। अधिकारियों का कहना है कि पहले से टीकाकरण हो रहा है, और टीमें प्रशिक्षित हैं। उन्हीं को इंटर कालेजों में भेजकर अभियान शुरू करना है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी व टीकाकरण के नोडल अधिकारी डॉ. जयगोविंद ने बताया कि पहले दिन जिले के सभी ब्लाकों से दो इंटर कॉलेजों को टीकाकरण के चयनित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें