फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: मंगलम गैस एजेंसी पर कसा शिकंजा

Tue, 26 May 2026 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। तीन लाख रुपये का जुर्माना और एफआईआर दर्ज होने के बाद अब भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) ने मंगलम गैस एजेंसी के पिछले तीन महीने के वितरण की गहन जांच शुरू कर दी है। जांच के दौरान उपभोक्ताओं से सीधे संपर्क कर बयान दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन

अधिकारियों की टीम यह पता लगाएगी कि गैस सिलिंडर की डिलीवरी समय से हुई या नहीं, बुकिंग के बाद अतिरिक्त वसूली तो नहीं की गई और वितरण में किसी प्रकार की गड़बड़ी तो नहीं हुई। इधर एजेंसी से जुड़े उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए प्रशासन ने उन्हें दूसरी एजेंसियों में शिफ्ट करना शुरू कर दिया है। पहले चरण में 2800 उपभोक्ताओं को सूर्या गैस एजेंसी से संबद्ध किया गया है। जिला पूर्ति अधिकारी कुंवर दिनेश प्रताप ने बताया कि बीपीसीएल की ओर से तीन महीने के वितरण रिकॉर्ड की बारीकी से जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें