फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: दहेज के लिए नवविवाहिता की हत्या, पति व सास गिरफ्तार

Tue, 26 May 2026 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
बेलसर। दहेज को लेकर विवाहिता की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने महिला के पति और सास को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली देहात क्षेत्र के जोकाही बनघुसरा (कुम्हारनपुरवा) निवासी करामत अली ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री परमिना बानो (23) का निकाह नवंबर 2025 में तरबगंज थाना क्षेत्र के डिडिसियाकला निवासी मोहम्मद आलम के साथ किया था। आरोप है कि निकाह के बाद से ही पति और सास कम दहेज को लेकर परमिना को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे।
विज्ञापन

वादी के अनुसार सोमवार को सूचना मिली कि उनकी पुत्री ने फांसी लगा ली है। सूचना पर जब वह परिजनों के साथ ससुराल पहुंचे तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। रोशनदान से देखने पर पुत्री दुपट्टे के सहारे लटकी हुई दिखाई दी। पिता ने आरोप लगाया कि दहेज की मांग को लेकर उसकी हत्या की गई है।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति मोहम्मद आलम और सास साबरुन के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की विवेचना क्षेत्राधिकारी डॉ. उमेश्वर प्रभात सिंह कर रहे हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें