फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन हजार सरकारी स्कूलों में संविदा पर रखे जाएंगे चौकीदार

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन हजार सरकारी स्कूलों में संविदा पर रखे जाएंगे चौकीदार
विज्ञापन

स्कूलों की सुरक्षा के लिए चार हजार रुपए महीने मानदेय पर प्रबंध समिति करेगी नियुक्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
गोंडा। बेसिक शिक्षा के परिषदीय स्कूलों में अब अनुचर या चौकीदार की नियुक्ति संविदा पर होगी। स्कूली शिक्षा के महानिदेशक के प्रस्ताव पर अमल हुआ तो आने वाले दिनों में कक्षा 5 पास योग्यताधारी स्कूलों में संविदा पर चौकीदार बन सकेंगे। प्रस्ताव के मुताबिक हर स्कूल में एक -एक चौकीदार या अनुचर संविदा पर रखे जाएंगे और उन्हे बेसिक शिक्षा के बजट से चार हजार रुपए महीने मानदेय दिया जाएगा। इससे जिले के तीन हजार स्कूलों को चौकीदार मिल जाएंगे। स्कूल की सफाई के साथ ही वहां के सामग्री की सुरक्षा के लिए चौकीदार कार्य करेंगे।
परिषदीय स्कूलों में चौकीदार न होने से अक्सर सरकारी सामानों की चोरी हो जाती है। इसके लिए गोंडा के एक व्यक्ति ने हाईकोर्ट में याचिका भी दाखिल की थी। एमडीएम के सामग्री के साथ ही स्कूलों के फर्नीचर आदि की चोरी होने को आधार बनाकर स्कूलों में चौकीदार की नियुक्ति की मांग की थी। इसी बीच स्कूली शिक्षा महानिदेशक ने स्कूलों में संविदा पर नियुक्ति का प्रस्ताव शासन को भेज दिया। इससे शिक्षकों के साथ ही कई संगठनों में खुशी है। माना जा रहा है कि प्रस्ताव पर जल्द ही प्रक्रिया भी शुरु हो जाएगी। स्कूलों में चौकीदार की नियुक्ति प्रबंध समिति के प्रस्ताव पर होगा। चयन के लिए एसडीएम के प्रतिनिधि की अध्यक्षता में ब्लाक स्तरीय गठित समिति करेगी। आरक्षण ग्राम पंचायत के प्रधान आरक्षण के आधार पर ही होगा। इस तरह स्कूलों में चौकीदार मिलने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफाई कर्मियों को गौशाला में ड्यूटी देने पर रिपोर्ट तलब
जिले के 32 गौशाला में राजस्व गांवों में तैनाती सफाई कर्मियों को नियुक्त कर दिया गया। उन्हें पाली वार ड्यूटी पर लगाया गया है। तीन सौ से अधिक सफाई कर्मी गांवों की सफाई छोड़कर गौशाला में ड्यूटी बजा रहे हैं। इस मामले की शिकायत सफाई कर्मी संघ ने शासन में की थी। पंचायत राज विभाग की निदेशक ने जिला पंचायत राज अधिकारी से डयूटी के बारे में रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें