फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेट से टकराई ट्रैक्टर ट्राली, लिंटर गिरने से चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कटरा बाजार (गोंडा)। हाल में ही बने गो आश्रय केन्द्र के गेट के ऊपर बना लिंटर गिरने से एक युवक की शुक्रवार की दोपहर दबकर मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मलबा हटवाकर शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला स्थानीय थाना अंतर्गत गोडवा नसीरपुर बने गौ आश्रय केन्द्र का है जहां शुक्रवार को गोशाला के अंदर भूसा लेकर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली गेट से टकरा गई। इससे गेट के ऊपर लगा लिंटर चालक के ऊपर गिर गया। जिससे उस व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन

मरने वाले की पहचान राज कुमार पुत्र रामलखन(50) निवासी अनभापुर थाना हुजूरपुर जनपद बहराइच के रूप में हुई है। थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज सिंह ने बताया कि गोआश्रय केंद्र गोड़वा पर ट्रैक्टर-ट्रॉली से भूसा ले जा रहे व्यक्ति की गेट में ट्रैक्टर-ट्रॉली टकरा जाने से गेट के ऊपरी हिस्से का लिंटर गिरने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें