गोंडा। जिले में कोरोना संक्रमण के मामले फिर बढ़ने लगे। सोमवार को तीन नए संक्रमित मिलने के साथ ही सक्रिय कोरोना संक्रमितों की संख्या नौ हो गई। इसके मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है।
सीएमओ डॉ. राधेश्याम केसरी ने बताया कि ट्रेन, बस व अन्य माध्यमों से दूसरे प्रदेशों से आने वाले यात्रियों की आवश्यक रूप से कोरोना जांच कराई जाए। उन्होंने सभी सीएचसी अधीक्षकों को निर्देश दिया कि ओपीडी में आए कोरोना के लक्षण वाले मरीजों की जांच अवश्य कराएं। अस्पताल व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर मास्क व सैनिटाइजर का प्रयोग करें।