फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: डीसीएम चालक पर फायरिंग मामले में तीन गिरफ्तार

Sun, 30 Mar 2025 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
रुपईडीह (गोंडा)। डीसीएम चालक पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने रविवार को भरथा इटहिया नकही गांव निवासी रंजीत, उमरी थाना क्षेत्र के पूरे कलहंस गांव निवासी अभय सिंह व गुलशन सिंह को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पता चला है कि रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद में वारदात की गई थी।
विज्ञापन

कौड़िया के भरथा इटहिया नकही गांव निवासी छेदीलाल (32) शुक्रवार रात आठ बजे डीसीएम लेकर गांव के सहयोगी रंजीत तथा खलासी पुत्तूलाल के साथ स्क्रैप लादकर पंजाब के गोविंद नगर जा रहे थे। रास्ते में आर्यनगर-कर्नलगंज मार्ग पर छिरास गांव के निकट पंप पर डीजल डलवाते समय एक राहगीर को बैठा लिया। कुछ दूर जाने के बाद राहगीर अपने भाई के आने की बात कहकर उतरने लगा। इसी दौरान कुछ लोगों ने चालक पर फायरिंग कर दी थी। गोली छेदीलाल के हाथ में लगी थी।
थानाध्यक्ष अरविंद सिंह ने बताया कि सर्विलांस एवं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ताल में पता चला कि घायल छेदीलाल, रंजीत व उमरी के पूरे कलहंस गांव निवासी अभय सिंह व गुलशन सिंह का कबाड़ कारोबार है। तीन माह पहले छेदीलाल का रुपयों के लेनदेन को लेकर अभय व गुलशन से विवाद हो गया। इसके बाद बदला लेने के लिए चालक के सहयोगी रंजीत के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से वारदात को अंजाम दिया। चूंटीपुर गांव के निकट पुलिस टीम ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। घटना में प्रयोग किये गये असलहे की बरामदगी का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें