फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करोड़ों राम भक्तों की आस्था से खिलवाड़ करने वाले नहीं बचेंगे : कीर्तिवर्धन

Sun, 28 Jun 2026 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री व सांसद कीर्तिवर्धन सिंह ने अयोध्या के श्रीराम मंदिर दानपात्र से जुड़े कथित घोटाले पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि करोड़ों राम भक्तों की आस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। चाहे कोई कितना भी बड़ा व्यक्ति क्यों न हो, दोषी पाए जाने पर उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

पत्रकारों से बातचीत में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि दान की राशि में गड़बड़ी करने वाले चोर-डकैत नहीं बचेंगे। पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि व्यवस्था में कहीं न कहीं चूक हुई है, लेकिन इसकी जवाबदेही तय की जाएगी और दोषियों को सजा दिलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि यह करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा विषय है और इस प्रकार की हरकत अक्षम्य है।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के इस बयान कि डबल इंजन की सरकार आपस में टकरा रही है पर पलटवार करते हुए कीर्तिवर्धन सिंह ने कहा कि जिनकी सरकार के समय खुलेआम लूट और भ्रष्टाचार होता रहा, उन्हें इस विषय पर टिप्पणी करने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार भ्रष्टाचार के मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। किसी भी मामले में दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति को राजनीतिक या अन्य किसी आधार पर संरक्षण नहीं मिलेगा और निष्पक्ष जांच के बाद कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें