फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: चीनी आयुक्त और संयुक्त निदेशक कार्यालय में चोरी

Sun, 31 Aug 2025 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जानकीनगर भुतहा ताल के पास स्थित चीनी आयुक्त के कार्यालय से सहायक विनोद कुमार की बाइक और देवीपाटन मंडल के संयुक्त निदेशक कार्यालय से टुल्लू पंप समेत अन्य सामान चोरी हो गया।
विज्ञापन

विनोद कुमार ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि बीते 23 अगस्त को चीनी आयुक्त कार्यालय के बगल खाली प्लाॅट पर बाइक खड़ी की थी। वहीं से बाइक चोरी हो गई। पास के सीसीटीवी में चोरी की घटना कैद हुई है। वहीं, राजकीय आईटीआई के सुरक्षा प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि परिसर में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं। पूर्व में भी नगर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करा चुके हैं। आरोप लगाया कि बीते 27 अगस्त को देवीपाटन मंडल के संयुक्त निदेशक कार्यालय से टुल्लू पंप, बैट्री व साइकिल चोरी हो गई थी। सुरक्षा प्रभारी विजय कुमार के आरोपों के आधार पर नगर कोतवाली पुलिस ने इशान अली और शालू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। अपराध निरीक्षक सभाजीत सिंह ने बताया कि बाइक चोरी के मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
बैग ले उड़े उचक्के
तरबगंज। बकियापुर मुन्नू पुरवा निवासी सोहन सिंह ने तरबगंज थाने में तहरीर देकर बताया कि वह बाइक से निकले थे। संपर्क मार्ग के किनारे बाइक खड़ी करके लघुशंका करने लगे। तभी एक उचक्का बाइक के हैंडल पर टंगा बैग लेकर भाग गया। बैग में लैपटॉप, चाबी व जरूरी कागजात थे। कोतवाल कमलाकांत त्रिपाठी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच कराई जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें